होम / बिजनेस / 7 लाख रुपये तक No Tax Policy से आखिर कितने भारतीयों को होगा फायदा? जानिए आंकड़े 

7 लाख रुपये तक No Tax Policy से आखिर कितने भारतीयों को होगा फायदा? जानिए आंकड़े 

आयकर रिटर्न डेटा 2023 के अनुसार 4.1 करोड़ से अधिक व्यक्तिगत करदाता थे, जिन्होंने निर्धारण वर्ष 2021-22 में 5 लाख रुपये तक की आय की सूचना दी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल बजट पेश करते हुए कहा कि आंकलन वर्ष 2024-25 से नई कर व्यवस्था के तहत रिटर्न दाखिल करने वाले व्यक्तिगत करदाताओं की 7 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कोई कर नहीं लगेगा. बजट 2023 में, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नए शासन के तहत बुनियादी छूट की सीमा को बढ़ाकर 3 लाख रुपये और कर छूट को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दिया.

कितने लोगों को होगा इसका फायदा 
वित्‍त मंत्री की घोषणा के अनुसार वेतनभोगी और पेंशनभोगी कैटेगिरी में लोगों के लिए नई व्यवस्था में 50,000 रुपये की मानक कटौती (Standard Deduction) की शुरुआत की है, जिसके बाद वित्त वर्ष 2023-24 में 7.5 लाख रुपये तक की आय वाले ऐसे व्यक्तियों की टैक्‍स देनदारी निर्धारण वर्ष 2024-25 से शून्य हो जाएगी. लेकिन सवाल ये है कि बजट 2023 में सरकार द्वारा घोषित कर राहत घोषणााओं से कितने व्यक्तियों को लाभ होगा? आइए देखें कि आधिकारिक डेटा क्या दिखाता है?

कितने लोग आते हैं किस श्रेणी में 
सरकार की ओर से 13 फरवरी को लोकसभा में साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 4.1 करोड़ से अधिक व्यक्तिगत करदाता थे, जिन्होंने निर्धारण वर्ष 2021-22 में 5 लाख रुपये तक की आय की सूचना दी है. 1.4 करोड़ टैक्‍सपेयर ऐसे भी थे जिन्होंने 5 से 10 लाख रुपये के बीच आय की सूचना दी, जबकि निर्धारण वर्ष 2021-22 में दाखिल कुल रिटर्न 6.3 करोड़ से अधिक था. जबकि सरकार ने 0 से 7 लाख रुपये तक की आय वाले व्यक्तियों की सही संख्या साझा नहीं की है, यह माना जा सकता है कि 4 करोड़ से अधिक करदाताओं को AY 2024-25 से 7 लाख रुपये तक की आय पर कोई कर नहीं लगाने की नीति से स्पष्ट रूप से लाभ होगा.

इन करदाताओं को निर्धारण वर्ष 2024-25 में कोई कर नहीं देना होगा, बशर्ते उनकी वार्षिक आय 7 लाख रुपये की सीमा से अधिक न हो. अब हम आपको बताते हैं कि वर्ष 2021-22 में कितने लोगों ने टैक्‍स फाइल किया जबकि 2022-23 में कितने लोगों ने टैक्‍स फाइल किया. शून्‍य से 5 लाख रुपये तक की कैटेगिरी में 2021-22 में जहां 46327410 लोगों ने अपना असेसमेंट फाइल किया तो वहीं 2022-23 में 41160543 लोगों ने फाइल किया. इसी तरह 5 से 10 लाख रुपये तक के स्‍लैब में 21-22 में जहां 211228574 लोगों ने अपना रिटर्न फाइल किया वहीं 22-23 में 14074602 लोगों ने अपना रिटर्न फाइल किया. इसी तरह 10 लाख से ऊपर इनकम वाले लोगों की संख्‍या को देखें तो 21-22 में ये संख्‍या 5411934 थी जबकि 22-23 में ये संख्‍या 14074602 तक पहुंच गई है.

2022-23 में कितने लोगों ने फाइल किया टैक्‍स 
निर्धारण वर्ष 2022-23 (वित्त वर्ष 2021-22) के लिए आय-वार करदाताओं का डेटा अभी तक संकलित नहीं किया गया है क्योंकि संशोधित रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2022 थी. इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग वेबसाइट के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, निर्धारण वर्ष 2022-23 में 7,54,79,837 टैक्स रिटर्न दाखिल किए गए हैं, जिनमें से 7.19 करोड़ से अधिक आईटीआर सत्यापित किए गए हैं और 12 फरवरी , 2023 तक 6.96 से अधिक रिटर्न संसाधित किए गए हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

10 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

14 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

14 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

14 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

15 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

17 hours ago