होम / बिजनेस / क्या इस सेक्टर से हो गया है विदेशी निवेशकों का मोह भंग? आंकड़े तो यही बता रहे

क्या इस सेक्टर से हो गया है विदेशी निवेशकों का मोह भंग? आंकड़े तो यही बता रहे

विदेशी निवेशकों ने इस साल के पहले महीने में कई सेक्टर्स में बिकवाली की है, लेकिन एक सेक्टर के उन्होंने सबसे ज्यादा शेयर बेचे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की दमकती अर्थव्यवस्था ने विदेशी निवेशकों को यहां निवेश के लिए आकर्षित किया है. हमारे शेयर बाजार (Stock Market) में भी विदेशी निवेशकों ने अच्छा-खासा पैसा लगाया हुआ है. इन इन्वेस्टर्स का निवेश अलग-अलग सेक्टर्स में है. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने पिछले साल नवंबर और दिसंबर में भारतीय शेयर बाजार में अरबों डॉलर का निवेश किया था, लेकिन इस साल की शुरुआत में उन्होंने खरीदारी के बजाए बिकवाली पर जोर दिया. 

इस शेयर में कम हुई दिलचस्पी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जनवरी में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने कुल सात सेक्टर्स में 40,300 करोड़ रुपए (4.8 अरब डॉलर) की बिकवाली की. इनमें से एक सेक्टर ऐसा रहा, जहां उन्होंने बिकवाली पर सबसे ज्यादा जोर दिया. पिछले महीने इन निवेशकों ने फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में 30,000 करोड़ रुपए से अधिक की बिकवाली की. जबकि दिसंबर में उन्होंने इस सेक्टर में 29000 करोड़ रुपए की खरीदारी की थी. FPIs ने अपने पोर्टफोलियो से HDFC बैंक के शेयरों को कम करने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई. जनवरी में इस प्राइवेट बैंक के शेयरों में काफी गिरावट देखने को मिली थी. 

दूसरे नंबर पर रहे ये सेक्टर
फाइनेंशियल सेक्टर के बाद विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा बिकवाली ऑटोमोबाइल और कंज्यूमर गुड्स सेक्टर में की. FPIs ने जनवरी में ऑटोमोबाइल सेक्टर से 2067 करोड़ रुपए निकाले, यानी इस मूल्य के शेयर बेचे. जबकि कंज्यूमर गुड्स सेक्टर में उन्होंने 2657 करोड़ की बिकवाली की. इसी तरह, कैमिकल सेक्टर से उन्होंने 1127, मेटल्स एंड माइनिंग से 1627 और मीडिया एंड एंटरटेनमेंट सेक्टर से 1746 करोड़ रुपए की बिकवाली की. इसी तरह, पिछले साल दिसम्बर में भी विदेशी इन्वेस्टर्स ने मीडिया एंड एंटरटेनमेंट सेक्टर में 1248 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे. इस दौरान, सबसे ज्यादा बिकवाली ZEE एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज में देखने को मिली. 

यहां खरीदारी पर रहा जोर
वहीं, खरीदारी की बात करें, तो जनवरी में एफपीआई ने IT, ऑयल एंड गैस, पावर, कैपिटल गुड्स सेक्टर और टेलीकॉम में 4,485 करोड़ रुपए की खरीदारी की. पिछले साल नवंबर से विदेशी निवेशक इस सेक्टर में 10,400 करोड़ रुपए का निवेश कर चुके हैं. इस तरह से देखा जाए तो उन्हें इस सेक्टर से बेहतर रिटर्न की ज्यादा उम्मीद है. इसलिए वह लगातार इसमें लिवाल बने हुए हैं. गौरतलब है कि भारतीय स्टॉक मार्केट की चाल बहुत हद तक विदेशी निवेशकों के रुख पर निर्भर करती है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

17 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

21 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

21 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

22 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

22 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

21 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

17 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

19 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

20 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

21 hours ago