होम / बिजनेस / आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल, उससे पहले जान लें हर शेयर का हाल?

आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल, उससे पहले जान लें हर शेयर का हाल?

इस हफ्ते निफ्टी साप्ताहिक आधार पर 90 अंक नीचे है. बढ़त के साथ बंद होने के लिए निफ्टी को 24,235 के स्तर को पार करना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को भी घाटे के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 151 अंक लुढ़क गया, वहीं निफ्टी 25,150 के नीचे चला गया. हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में तेजी रही, जिसके चलते दिन भर में बीएसई के निवेशकों की संपत्ति करीब 53,000 करोड़ रुपये बढ़ गई. निवेशक अमेरिकी इकोनॉमी से जुड़े कई आंकड़ों के आने से पहले कुछ सतर्क दिखे. रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, नेस्ले, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर नीचे आए थे. इसके उलट फायदे में रहने वाले शेयरों में टाइटन, आईटीसी, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक शामिल थे. चलिए जानते हैं आज कैसा रहेगा मार्केट का हाल

इन शेयरों में दिख रही तेजी

मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Venky's, Ethos, Cholamandalam Financial Holdings, Suven Pharma, Asian Paints, Sun Pharma, Anant Raj और TTK Healthcare पर तेजी का रुख दिखाया है. एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है. जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है. यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है. इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है.

इन स्टॉक्स में मंदी और खरीदारी के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने Trent, Dixon Technologies, Page Industries, Power Mech Projects, VST Industries और PB Fintech के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है.

वहीं जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Caplin Point, UTI AMC, KEC International, Cholamandalam Financial Holdings, Vijaya Diagnostic, Avenue Supermart और Concord Biotech शामिल हैं. इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है.

आज इन शेयरों पर होगी नजर

•    Venus Pipes: DRI ने कंपनी की रजिस्टर्ड और कॉरपोरेट ऑफिस में सर्च ऑपरेशन किया था. आयात किए सामान पर कथित टैक्स चोरी के आरोप के बाद यह सर्च ऑपरेशन किया गया है. कंपनी ने इसके बाद कहा कि ₹5 करोड़ ड्यूटी अंडर प्रोटेस्ट के तौर पर डिपॉजिट किया गया है. 

•    Godfrey Phillips: प्रोमोटर विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि बिना मोदी से खुद की नियुक्ति के लिए वोटिंग अधिकार नहीं छीना जा सकता है. 6 सितंबर को होने वाले AGM में यह वोटिंग होनी है. साथ ही दिल्ली हाई कोर्ट ने हर 6 महीने में डिस्क्लोजर देने के लिए बिना मोदी को निर्देश दिया है. 

•    Sundaram Clayton: तमिलनाडु में स्टेट इंडस्ट्रीज प्रोमोशन कॉरपोरेशन (SIPCOT0 में एल्युमीनियम डाई कास्टिंग का कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है.

•    Ashoka Buildcon: कंपनी की ईकाई Viva Highways ने महाराष्ट्र के पुणे में ₹453 करोड़ की जमीन बेची है.

•    Pidilite Industries: CollTech Group के साथ एक्सक्लुसिव करार किया है. कंपनी भारत में CollTech के प्रोडक्ट्स की एक्सक्लूसिव डिस्ट्रीब्युटर के तौर पर काम करेगी.

•    RCF: NCDs के जरिए 1400 करोड़ रुपये जुटाने को बोर्ड मंजूरी मिल गई है.

•    NLC India और GMDC : कोयला मंत्रालय ने एलोकेशन ऑर्डर जारी किए हैं. NLC India को Machhakata कोयल खादान एलोकेशन में मिला है. जबकि, GMDC को Kudanali Lubri कोयला खादान मिला है.

•    Finolex Cables: निखिल नायक ने चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है. बोर्ड ने रत्नाकर बारवे को नया चेयरमैन नियुक्त किया है.

•    Nucleus Software: शेयर बायबैक के जरिए ₹1,615 प्रति शेयर के भाव पर 4.48 लाख शेयर (1.67%) वापस खरीदेगी. इस पर कंपनी कुल ₹72.5 करोड़ खर्च करेगी. ये शेयर बायबैक 9 सितंबर से 13 सितंबर तक खुला रहेगा.

•    Shreyas Shipping: कॉरपोरेट मंत्रालय से Transworld Sea-Connect IFSC को पूरी तरह से सब्सिडियरी बनाने की मंजूरी दे दी है.

•    Prestige Estates: QIP के जरिए कंपनी ₹5,000 करोड़ जुटाएगी. QIP का इश्यू प्राइस ₹1,674 करोड़ प्रति शेयर पर तय है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

14 hours ago

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

15 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

18 hours ago

NSE IPO बना सरकारी संस्थानों के लिए जैकपॉट, SBI को 4,950 करोड़ रुपये की कमाई संभव

NSE के आईपीओ से शुरुआती निवेशकों की खुलेगी किस्मत, SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा और बीमा कंपनियों को मिल सकता है हजारों करोड़ रुपये का लाभ

19 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की बढ़त जारी, अमेरिका-ईरान डील से आज भी रह सकता है सकारात्मक माहौल

गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 254.36 अंक चढ़कर 77,409.98 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 82.30 अंक बढ़कर 24,168 अंक पर बंद हुआ.

19 hours ago


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

15 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

13 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

14 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

15 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

18 hours ago