होम / बिजनेस / होटल इंडस्‍ट्री को हर साल चाहिए 3500 फ्रेश टैलेंट, लेकिन नहीं मिल रहे युवा- विनीत वर्मा

होटल इंडस्‍ट्री को हर साल चाहिए 3500 फ्रेश टैलेंट, लेकिन नहीं मिल रहे युवा- विनीत वर्मा

आज होटल इंडस्‍ट्री को हर साल 3500 फ्रेश टैलेंट की जरूरत है. लेकिन वो नहीं मिल पा रहा है. उन्‍होंने कहा कि जब मैं एक कॉलेज में गया तो मैंने देखा कि वहां काफी सीटें नहीं भरी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बिजनेस वर्ल्‍ड के BW HOTELIER कार्यक्रम में बोलते हुए ब्रिगेड हॉस्पिटैलिटी के डायरेक्‍टर विनीत वर्मा ने कहा कि आज होटल इंडस्‍ट्री को हर साल 3500 फ्रेश टैलेंट की जरूरत है. लेकिन वो नहीं मिल पा रहा है. उन्‍होंने कहा कि जब मैं एक कॉलेज में गया तो मैंने देखा कि वहां काफी सीटें नहीं भरी हैं. उन्‍होंने कहा कि आज युवा इस क्षेत्र में इसलिए आना चाहते हैं कि वो ग्‍लैमर के साथ-साथ ज्‍यादा पैसा कमा सकें. लेकिन इस इंडस्‍ट्री की एक लिमिट है.

पेंडेमिक ने इस इंडस्‍ट्री को क्‍या सिखाया
महामारी ने क्‍या सिखाया इसके बारे में सेशन में मौजूद रंजीत कुमार ने कहा कि इस साल सितंबर में होटल इंडस्‍ट्री ने पिछले सितंबर से आठ प्रतिशत ज्‍यादा ग्रोथ दर्ज की है. महामारी के बाद सबसे ज्‍यादा प्रभावित होने के बावजूद ये इंडस्‍ट्री अभी बहुत अच्‍छा कर रही है. लेकिन हमें अभी भी संभल कर रहना है. विनीत वर्मा ने कहा कि हमें सिखाया है गया कि कम संसाधनों में कैसे काम करना है. इसने हमें सिखाया है कि आप कैसे तकनीक के जरिए अपने काम को बेहतर बना सकते है.

कोरोना महामारी में सबसे ज्‍यादा प्रभावित हुआ था होटल सेक्‍टर
पिछले दो साल जो कोरोना महामारी के बीते हैं उसमें सबसे ज्‍यादा प्रभावित यही क्षेत्र हुआ है. इस महामारी के दौर में जहां इस क्षेत्र में काम करने वाले कई लोगों की नौकरी चली गई वहीं दूसरी ओर कई होटल बंद हो गए. लेकिन अब इस सेक्‍टर में अब फुटफॉल वापस लौट रहा है. इस कार्यक्रम में पहुंचे नितिन ने कहा कि क्‍योंकि अब सड़के अच्‍छी हो गई हैं तो लोग ऐसी जगहों में भी जा रहे हैं जहां पहले वो नहीं पहुंच पाते थे.

होटल इंडस्‍ट्री का आखिर क्‍या है सक्‍सेस मंत्र
इस सेशन में सामने आए इस सवाल को लेकर सभी ने अपनी बात रखी. लेकिन रेडिसन ब्‍लू के नितिन ने कहा कि हमने अपना एक होटल ऐसी लोकेशन पर ला जहां पर ज्‍यादा फुटफॉल नहीं था. ऐसे में हमारे सामने चुनौती ये थी कि हम वहां पुटफाल कैसे लाए.ऐसे में हमने ये किया हमने वहां अलग-अलग तरह की फूड चेन के आउटलेट खोल दिए. जिससे वहां लोगों का आना शुरू हो गया. जिसके बाद आज हमारे उस लोकेशन पर बहुत अच्‍छा फुटफाल है. आपको सक्‍सेस पाने के लिए काम करना पड़ता है. अच्‍छा आइडिया लगाना पड़ता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

10 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago