होम / बिजनेस / इस Private Bank में हिस्सेदारी बढ़ाएंगे प्रमोटर्स, इन्वेस्टर्स को मिलेगी ये खुशखबरी

इस Private Bank में हिस्सेदारी बढ़ाएंगे प्रमोटर्स, इन्वेस्टर्स को मिलेगी ये खुशखबरी

इंडसइंड बैंक के शेयर आज करीब 2 फीसदी की उछाल के साथ 1,119.95 रुपए पर बंद हुए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में उसके प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी बढ़ाएंगे. हिंदुजा बंधु (Hinduja Brothers) को इस संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से मंजूरी मिल गई है. बैंक के प्रमोटर्स हिंदुजा बंधु ने कुछ हफ्ते पहले ही हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स सबमिट किए थे. बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए हिंदुजा को 10000 करोड़ रुपए से अधिक की जरूरत होगी.

LIC की भी है हिस्सेदारी
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बैंक के प्रमोटर्स को हिस्सेदारी बढ़ाकर 26% करने के लिए RBI की मंजूरी मिल गई है. इस प्राइवेट बैंक में हिंदुजा बंधु के साथ-साथ भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC का भी स्टेक है. इस बीच, इंडसइंड बैंक के वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी के नतीजे आ गए हैं. इस तिमाही में बैंक का मुनाफा 46% बढ़कर 2,043 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. बैंक ने बताया कि तिमाही के दौरान उसका प्रावधान और अन्य आकस्मिक खर्च 30 फीसदी घटकर 1,030 करोड़ रह गया, जिसके चलते उसके प्रॉफिट में उछाल आया है.

मिलेगा इतना डिविडेंड!
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि बैंक के बोर्ड ने 14 प्रति शेयर की दर से डिविडेंड भुगतान की सिफारिश की है. यदि ये सिफारिश मंजूर हो जाती है, तो बैंक के शेयर खरीदने वालों को अच्छा-खासा फायदा हो जाएगा. पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक ने 1,361.37 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था. बैंक के प्रॉफिट में उछाल का असर उसके शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है. इन्वेस्टमेंट फर्म जेफरीज ने इंडसइंड बैंक पर खरीदारी की रेटिंग दी है. फर्म ने इसका टारगेट प्राइज 1550 रखा है. 

ऐसा है Share का हाल
इंडसइंड बैंक के शेयर की बात करें, तो मंगलवार को यह करीब 2 फीसदी की उछाल के साथ 1,119.95 रुपए पर बंद हुआ था. हालांकि, बीते 5 दिनों में इसमें 2.06% की गिरावट भी दर्ज की गई है. पिछले एक महीने और एक साल में इस शेयर ने क्रमशः 10.57% और 14.23% का रिटर्न दिया है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 1,275.80 है, जिसकी तरफ ये बढ़ता नजर आ रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के ऑफिस बाजार में GCCs का दबदबा, H1 2026 में 45% लीजिंग पर कब्जा: ANAROCK

ANAROCK के अनुसार, H1 2026 में देश के सात प्रमुख शहरों में कुल 4.26 करोड़ वर्ग फुट (42.6 मिलियन वर्ग फुट) ग्रॉस ऑफिस लीजिंग दर्ज की गई. इसमें से करीब 1.92 करोड़ वर्ग फुट स्पेस GCCs ने लीज पर लिया.

7 minutes ago

Tech Mahindra का मुनाफा 40% से ज्यादा बढ़ा, आय और मार्जिन में भी शानदार उछाल

जून 2026 तिमाही में कंपनी का समेकित परिचालन राजस्व बढ़कर 15,712 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि के 13,351 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.7% अधिक है.

1 hour ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

2 hours ago

फूड डिलीवरी बाजार में बड़ा दांव, Delivery Hero खरीदने के लिए Uber ने लगाई 14.8 अरब डॉलर की बोली

इस अधिग्रहण के जरिए कंपनी यूरोप, एशिया, मध्य पूर्व, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में Delivery Hero के कारोबार को अपने Uber Eats प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ना चाहती है.

3 hours ago

पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, 2,600 यात्री कर सकेंगे सफर

भारतीय रेल की इस हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच लगाए गए हैं. जिंद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, 2,600 यात्री कर सकेंगे सफर

भारतीय रेल की इस हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच लगाए गए हैं. जिंद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है.

3 hours ago

भारत के ऑफिस बाजार में GCCs का दबदबा, H1 2026 में 45% लीजिंग पर कब्जा: ANAROCK

ANAROCK के अनुसार, H1 2026 में देश के सात प्रमुख शहरों में कुल 4.26 करोड़ वर्ग फुट (42.6 मिलियन वर्ग फुट) ग्रॉस ऑफिस लीजिंग दर्ज की गई. इसमें से करीब 1.92 करोड़ वर्ग फुट स्पेस GCCs ने लीज पर लिया.

7 minutes ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

2 hours ago

Tech Mahindra का मुनाफा 40% से ज्यादा बढ़ा, आय और मार्जिन में भी शानदार उछाल

जून 2026 तिमाही में कंपनी का समेकित परिचालन राजस्व बढ़कर 15,712 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि के 13,351 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.7% अधिक है.

1 hour ago

RBI का बड़ा फैसला: जब्त मकान और जमीन 7 साल में बेचनी होगी, बैंकों के लिए नए नियम लागू

RBI के नए निर्देशों के तहत बैंक अब फंसे कर्ज की वसूली के दौरान अपने कब्जे में आई अचल संपत्तियों को लंबे समय तक अपने पास नहीं रख सकेंगे.

3 hours ago