✕

होम / बिजनेस / Adani, SEBI के बाद अब माइक्रो कंप्यूटर इंक पर हिंडनबर्ग ने लगाए गंभीर आरोप

Adani, SEBI के बाद अब माइक्रो कंप्यूटर इंक पर हिंडनबर्ग ने लगाए गंभीर आरोप

हिंडनबर्ग के इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद नैसडैक पर लिस्टेड सुपर माइक्रो कम्प्यूटर के स्टॉक में तेज गिरावट देखी जा रही है जिसमें शॉर्ट सेलर ने पोजीशन भी लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में अडानी समूह के खिलाफ रिपोर्ट जारी करने वाले शार्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने अमेरिका की सिलीकन वैली बेस्ड एआई कंपनी सुपर माइक्रो कम्प्यूटर (Super Micro Computer Inc) के खिलाफ अपना नया रिपोर्ट जारी किया है. हिंडेनबर्ग ने सुपर माइक्रो कम्प्यूटर पर अकाउंट्स में हेराफेरी और प्रतिबंध के उल्लंघन का आरोप लगाया है जिसके बाद नैसडेक पर लिस्टेड इस कंपनी के स्टॉक्स में जोरदार गिरावट देखने को मिली है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

क्या है मामला?

हिंडनबर्ग का दावा है कि उनकी रिपोर्ट तीन महीने की जांच पर आधारित है. रिपोर्ट में अकाउंटिंग हेरफेर, अन-डिजक्लोज्ड लेनदेन के सबूत, प्रतिबंध और एक्सपोर्ट कंट्रोल में विफलता, और कस्टमर्स की समस्ताओं की बात कही गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी को 2018 में वित्तीय विवरण दाखिल करने में विफल रहने के कारण नैस्डैक से अस्थायी रूप से हटा दिया गया था. बाद में SEC ने बड़े स्तर पर अकाउंटिंग में गड़बड़ी का आरोप कंपनी पर लगाया था. इस गड़बड़ी का संबंध 20 करोड़ डॉलर से अधिक का अनुचित रूप से मान्यता प्राप्त रेवेन्यू और कम करके बताए गए खर्चों से था. इसकी वजह से कंपनी की बिक्री, आय और प्रॉफिट मार्जिन में वृद्धि हुई.

हिंडनबर्ग के रिसर्च नोट में मुकदमेबाजी के रिकॉर्ड और पूर्व कर्मचारियों के साथ साक्षात्कार का हवाला देते हुए यह सुझाव दिया गया है कि कंपनी ने $17.5 मिलियन के SEC समझौते के तीन महीने बाद ही अकाउंटिंग घोटाले में सीधे तौर पर शामिल अधिकारियों को फिर से काम पर रखा. हिंडनबर्ग ने सुपर माइक्रो के पूर्व सीएफओ हावर्ड हिदेशिमा को इस घपलेबाजी में शामिल बताया है और कहा है कि इन्हें सुपर माइक्रो से संबंधित एक कंपनी में फिर से काम पर रख लिया गया था.

रिपोर्ट में क्या है?

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अनअकाउंटेड ट्रांजेक्शन, अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने के लिए अपनाई गई तरकीब, रूस को हाई-टेक कॉम्पोनेंट बेचने का उल्लेख किया है. यह अमेरिका के निर्यात प्रतिबंधों का साफतौर पर उल्लंघन है. हिंडनबर्ग के अनुसार, एनवीडिया सुपर माइक्रो का एक प्रमुख पार्टनर और चिप सप्लायर है. टेस्ला भी 2023 में अपने सर्वर को विशेष रूप से सुपर माइक्रो से सोर्स कर रहा था. नोट में कहा गया है कि अकाउंटिंग और गुणवत्ता संबंधी चिंताओं के कारण प्रमुख कंपनियों ने सुपर माइक्रो के साथ या तो व्यापार कम कर दिया है या पूरी तरह खत्म कर दिया है.

क्या है शार्ट पोजिशनिंग?

हिंडनबर्ग ने इस नोट को इस खुलासे के साथ खत्म किया है कि उन्होंने सुपर माइक्रो कंप्यूटर के शेयरों में शॉर्ट पोजीशन ली है. इसमें कहा गया है, यह रिपोर्ट हमारी राय है और हम प्रत्येक पाठक को प्रोत्साहित करते हैं कि वह खुद भी इन दावों की जांच कर सकते हैं. शॉर्ट पोजिशन लेने का मतलब है कि हिंडनबर्ग ने इस कंपनी के शेयरों में गिरावट पर दांव खेला है, ठीक उसी तरह जिस तरह अडानी ग्रुप के शेयरों पर खेला गया था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

5 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

6 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

6 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

7 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

9 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

7 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

6 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

6 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

5 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

9 hours ago