होम / बिजनेस / गौतम अडानी के लिए अब अमेरिका से आई बुरी खबर, लेकिन Fitch ने दी राहत

गौतम अडानी के लिए अब अमेरिका से आई बुरी खबर, लेकिन Fitch ने दी राहत

गौतम अडानी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने उन्हें बुरी तरह हिलाकार रख दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अरबपति कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब अमेरिका से उनके लिए बुरी खबर आई है. मीडिया रिपोर्ट्स में यूएस मार्केट के हवाले से बताया गया है कि अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयर को डाउ जोन्स सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स (Dow Jones Sustainability Indices) से बाहर कर दिया गया है. इसका प्रभाव 7 फरवरी 2023 से शुरू होगा. इससे पहले, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE द्वारा अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्टस और अंबुजा सीमेंट के शेयरों को निगरानी सूची में डालने की खबर सामने आई थी.

इसलिए किया बाहर
अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज ने अडानी एंटरप्राइजेज को एसएंडपी डाउ जोन्स सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स (S&P Dow Jones Sustainability Indices) से बाहर करने की घोषणा की है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अडानी एंटरप्राइजेज को स्टॉक हेरफेर और अकाउंटिंग फ्रॉड के आरोपों की ओर से ट्रिगर किए गए मीडिया और स्टेकहोल्डर एनॉलिसिस के बाद डाउ जोंस सस्टेबिलिटी इंडेक्स से हटा दिया गया है. गौरतलब है कि पिछले 9 दिनों में अडानी ग्रुप को 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है. ग्रुप की कंपनियों के शेयर लगातार नीचे आ रहे हैं.

यहां मिली अच्छी खबर
वहीं, फिच रेटिंग से अडानी समूह को कुछ राहत मिली है. रेटिंग एजेंसी का कहना है कि अडानी समूह पर गड़बड़ी का आरोप लगाने वाली शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के मद्देनजर ग्रुप की कंपनियों और उनके शेयरों की रेटिंग पर तत्काल कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. Fitch ने एक बयान में कहा कि  हम लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. ग्रुप के कैश फ्लो पर किसी भी तरह का असर नहीं हुआ है. हमें उम्मीद है कि अडानी ग्रुप के नकदी प्रवाह के पूर्वानुमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. 

मूडीज ने दिया ये बयान
इसी तरह, मूडीज इन्वेस्टर्स सर्वेसज ने कहा है कि वह रेटिंग में शामिल अडानी समूह की कंपनियों के वित्तीय लचीलेपन का आकलन कर रही है. हिंडनबर्ग रिपोर्ट से पैदा हुई कठिन परिस्थितियों में अडानी ग्रुप की कंपनियों को अपने वित्तीय दायित्वों के निवर्हन के लिए फंडिंग जुटाने में साल-दो साल तक मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है. बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद से अडानी समूह को भारी नुकसान उठाना पड़ा है और नुकसान का आंकड़ा लगातार बड़ा होता जा रहा है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

41 minutes ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

3 hours ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

3 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

3 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

14 minutes ago