होम / बिजनेस / हाई प्रोफाइल डील करवाने वाली इस कंपनी के चेयरमैन का नहीं चल रहा कुछ पता

हाई प्रोफाइल डील करवाने वाली इस कंपनी के चेयरमैन का नहीं चल रहा कुछ पता

चाइना रेनेसैंस होल्डिंग्स लिमिटेड ने बताया है कि उसका अपने चेयरमैन से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पड़ोसी देश चीन (China) में एक हाई-प्रोफाइल बैंकर के गायब होने से हड़कंप मच गया है. चाइना रेनेसैंस होल्डिंग्स लिमिटेड (China Renaissance Holdings Limited) ने बताया है कि वह अपने चेयरमैन और चीफ एग्जीक्यूटिव बाओ फैन (Bao Fan) से संपर्क नहीं कर पा रही है. बाओ चीन के मशहूर बैंकर हैं, जिनके क्लाइंट में Didi और Meituan जैसी टॉप टेक कंपनियां शामिल हैं. चीन का उद्योग जगत जैक मा का हाल देख चुका है, ऐसे में बाओ फैन के अचानक लापता होने से हर तरफ चिंता का माहौल है.  

नियामक को दी जानकारी
चाइना रेनेसैंस होल्डिंग्स हॉन्ग कांग मार्केट में लिस्टेड है, इसलिए उसे नियामकों को कंपनी से जुड़ी जानकारियों का खुलासा करना होता है. कंपनी ने बताया है कि उसे बाओ का कुछ पता नहीं चल रहा है. उनसे किसी भी तरह से संपर्क नहीं हो पा रहा है. कंपनी को इसकी कोई जानकारी नहीं है कि वह कारोबार के सिलसिले में कहीं गए हैं या नहीं. मालूम हो कि बाओ ऐसे समय में लापता हुए हैं जब चीन में एंटी-करप्शन जांच लगातार जारी है जिसने देश के 60 लाख करोड़ डॉलर के वित्तीय सेक्टर को तगड़ा झटका दिया है.

शेयरों पर पड़ा असर
चाइना रेनेसैंस के चेयरमैन के लापता होने की खबर सामने आते ही कंपनी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 50 फीसदी तक टूट गए. चाइना रेनेसैंस हॉन्ग कांग के स्टॉक एक्सचेंज में 2018 में लिस्टेड हुई थी. इनकी लिस्टिंग दो साल पहले 2021 में न्यूयॉर्क के स्टॉक एक्सचेंज पर भी हुई थी. चाइना रेनेसैंस चीन की फिनटेक इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी है. बाओ फैन ने करीब 18 साल पहले इस कंपनी की शुरुआत की थी. उनके पास कंपनी की कंट्रोलिंग शेयरहोल्डिंग है.

किए थे कई बड़े सौदे 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाओ ने चीन के टेक सेक्टर के कुछ बड़े विलय सौदे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. जिसमें दिग्गज राइड कंपनियों Didi और Kuaidi, फूड डिलीवरी कंपनियों Meituan और Dianping, ट्रैवल डिवाइसेज प्लेटफॉर्म्स Ctrip और Qunar शामिल हैं. बाओ क्रेडिट स्विस ग्रुप एजी और मॉर्गन स्टैनले के साथ भी काम कर चुके हैं. गौरतलब है कि चीन की दिग्गज फिनटेक कंपनी अलीबाबा को खड़ा करने वाले जैक मा भी कुछ साल पहले अचानक गायब हो गए थे. राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आलोचना के चलते वह काफी दबाब में थे. हालांकि, कुछ समय बाद वह वापस लौट आए, लेकिन उनकी कारोबारी दुनिया चौपट हो गई.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

8 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

11 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

12 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

12 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

13 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

15 hours ago