✕

होम / बिजनेस / NEET परीक्षा में शिकायतों की हाई पावर्ड समिति करेगी जांच, इतने छात्रों से जुड़ा है मामला 

NEET परीक्षा में शिकायतों की हाई पावर्ड समिति करेगी जांच, इतने छात्रों से जुड़ा है मामला 

नीट परीक्षा में सामने आई अनियमितता को लेकर एक ओर जहां कई संगठन सवाल उठा रहे हैं वहीं दूसरी ओर अब इस मामले में राजनीति भी जमकर हो रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Neet परीक्षा को लेकर उठे सवालों के बीच अब सरकार ने इस मामले की एक उच्‍च स्‍तरीय जांच समिति से जांच कराने के आदेश जारी कर दिए हैं. यूपीएससी चेयरमैन की अध्‍यक्षता में गठित हुई ये समिति 1600 स्‍टूडेंट की शिकायतों का निवारण करने का काम करेगी. जांच समिति इस मामले में जो भी सिफारिश करेगी एनटीए उसी अनुसार आगे की कार्रवाई को करेगा. इस मामले में 6 सेंटर्स पर पेपर देने वाले 1600 स्‍टूडेंट्स की शिकायत की है. 

आखिर क्‍या बोले NTA DG? 
 शनिवार को इस मामले में आयोजित हुई प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए NTA के डीजी सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि ये पूरा मामला सिर्फ 6 सेंटर के 1600 स्‍टूडेंस से जुड़ा हुआ है. उन्‍होंने कहा कि हम इस मामले की जांच करने के लिए एक उच्‍च स्‍तरीय समिति गठित कर रहे हैं. इस समिति की अध्‍यक्षता यूपीएससी चेयरमैन करेंगे. उन्‍होंने ये भी बताया कि जिन सेंटर्स पर स्‍टूडेंट्स को पेपर देरी से मिला है वहां उन्‍हें कंपनसेट करने के लिए ग्रेस मार्क्‍स दिए गए हैं. उन्‍होंने बताया कि ग्रेस मार्क्‍स देने का जो तरीका है उसकी एक पूरी गाइडलाइन है. एनटीए ने उसी गाइडलाइन के अनुसार ग्रेस मार्क्‍स दिए हैं. 

आखिर क्‍या सामने आई थी शिकायतें
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के पास हाल ही में हुई नीट परीक्षा का रिजल्‍ट जारी करने के बाद कोई 1600 स्‍टूडेंट्स ने अपने रिजल्‍ट को लेकर शिकायत की थी. ये 1600 स्‍टूडेंटस 6 सेंटरों पर एग्‍जाम देने वाले स्‍टूडेंट थे. इस परीक्षा का रिजल्‍ट जारी होने के बाद ये पता चला कि 67 स्‍टूडेंटस टॉपर हैं. इन 67 में 17 स्‍टूडेंट ऐसे थे जिनमें सभी को 720 नंबर मिले थे. इन 67 में से 44 स्‍टूडेंटस ऐसे थे जो फिजिक्‍स के एक क्‍वेश्‍चन के कारण एक जैसे नंबर लाने में सफल रहे.  इस मामले में एनटीए की ओर से पेपर लीक को पूरी तरह से नकार दिया गया था.

कांग्रेस की ओर से भी लगाए जा चुके हैं आरोप 
इस पूरे मामले में कांग्रेस पार्टी की ओर से भी आरोप लगाए गए हैं. शुक्रवार को इस मामले में कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधा था. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, पहले नीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ और अब छात्रों का आरोप है कि इसके परिणाम में भी भ्रष्टाचार हुआ है. एक ही परीक्षा केंद्र के छह छात्रों को 720 में से 720 अंक मिलने पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और कई तरह की अनियमितताओं की बातें सामने आ रही हैं. दूसरी ओर, परिणाम आने के बाद देश भर में कई बच्चों के आत्महत्या करने की खबरें हैं. यह बहुत दुखद और झकझोरने वाला है. 

वो सवाल जिनके नहीं मिले जवाब 

शनिवार को एनटीए के डीजी की ओर से नीट परीक्षा में सामने आई शिकायतों को लेकर कई सवालों के जवाब तो दिए गए लेकिन कई सवालों के जवाब नहीं दिए गए. इनमें इस सवाल का जवाब नहीं मिल पाया कि आखिर जिन छात्रों को ग्रेस मॉर्क्‍स मिले हैं उनमें सबसे कम कितने मार्क्‍स थे और सबसे ज्‍यादा कितने मार्क्‍स थे. यही नहीं मार्क्‍स देने का क्‍या क्राइटेरिया था इसके बार में भी एनटीए के डीजी की ओर से केवल इतना बताया गया कि ये एक गाइडलाइन के अनुसार दिए गए हैं. 

ABVP ने की सीबीआई जांच की मांग 

अखिल भारतीय विद्यायार्थी परिषद  के राष्ट्रीय महामंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि नीट-यूजी की परीक्षा परिणाम के संदर्भ में अभ्यर्थियों के बीच गड़बड़ी का संदेह है, इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जॉंच होकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. नीट के परीक्षा परिणाम में एक ही सेंटर से कई टॉपर्स होने से इस वर्ष के परीक्षा परिणाम पर कई तरह से संदेह उत्पन्न हो रहा है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी पर पहले भी यूजीसी-नेट आदि परीक्षाओं के आयोजन के संदर्भ में सवाल खड़े हुए थे. नीट परीक्षा के आयोजन में जो गड़बड़ियां हुईं हैं, उसके लिए इस पूरे विषय से सम्बद्ध ब्यूरोक्रेसी जिम्मेदार है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

20 minutes ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

3 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

4 hours ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

4 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

20 minutes ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

3 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

4 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

14 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

19 hours ago