✕

होम / बिजनेस / Hexaware Technologies ने तय किया IPO का प्राइस बैंड, 12 फरवरी को खुलेगा इश्यू

Hexaware Technologies ने तय किया IPO का प्राइस बैंड, 12 फरवरी को खुलेगा इश्यू

आईपीओ के जरिए कंपनी 8750 करोड़ रुपये जुटाएगी और 674-708 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड फिक्स किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में जल्दी ही आईटी सर्विस सेक्टर का सबसे बड़ा आईपीओ देखने को मिलने वाला है. Hexaware Technologies अगले सप्ताह अपना आईपीओ लॉन्च कर सकती है, जो आईटी सर्विस और एंटरप्राइज टेक में भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा. हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का प्रमोटर अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी जाइंट कार्लाइल है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस आईपीओ के जरिए कंपनी 8,750 करोड़ रुपये जुटाएगी.

12 फरवरी को मिलेगा सब्सक्रिप्शन का मौका

यह सब्सक्रिप्शन के लिए 12-14 फरवरी के बीच खुलेगा, जिसमें एंकर इनवेस्टर्स के लिए 11 फरवरी को खुलेगा. अगर इसकी लिस्टिंग होती है, तो यह 2002 में टीसीएस के 4,713 करोड़ रुपये के आईपीओ के बाद सबसे बड़ा आईटी सर्विस आईपीओ होगा. हेक्सावेयर ने इस डील के लिए सलाहकार के तौर पर पांच निवेश बैंकों को चुना है, जिनमें कोटक महिंद्रा कैपिटल, सिटी, जेपी मॉर्गन, एचएसबीसी सिक्योरिटीज और आईआईएफएल कैपिटल शामिल हैं.

कार्लाइल के पास 95 फीसदी हिस्सेदारी

कार्लाइल के पास हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज में 95.03 प्रतिशत की हिस्सेदारी है. मुंबई स्थित इस फर्म के दुनिया भर में 19 से अधिक देशों में लगभग 61 ऑफिस हैं, जिनमें 31,000 से ज्यादा कर्मचारी और 370 से ज्यादा क्लाइंट हैं. कार्लाइल ने 2021 में प्रतिद्वंद्वी निजी इक्विटी फर्म बैरिंग प्राइवेट इक्विटी एशिया (अब EQT) से लगभग 3 बिलियन डॉलर में हेक्सावेयर का अधिग्रहण किया.

5,684 करोड़ रुपये रेवेन्यू

इसके डीआरएचपी के अनुसार, जून 2024 को समाप्त छह महीनों के लिए, फर्म ने ऑपरेशंस से 5,684 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया था, जिसमें 73.3 प्रतिशत रेवेन्यू हिस्सेदारी के साथ अमेरिका सबसे बड़ा कंट्रीब्यूटर था. फर्म के डीआरएचपी में कहा गया है, “हम एक ग्लोबल डिजिटल और टेक्नोलॉजी सर्विस कंपनी हैं, जिसका कोर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है.” साथ ही कहा गया है, “हमारी पेशकशों में पांच व्यापक सर्विस शामिल हैं, जिनमें डिजाइन और निर्माण, Secure & Run, डेटा और एआई, ऑप्टिमाइज और क्लाउड सर्विस शामिल हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

11 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

13 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

15 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

15 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

13 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

11 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

14 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

14 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

18 hours ago