✕

होम / बिजनेस / निवेशकों के लिए आने वाला है कमाई का मौका, Hero Motors का आएगा IPO, पेपर किए फाइल

निवेशकों के लिए आने वाला है कमाई का मौका, Hero Motors का आएगा IPO, पेपर किए फाइल

हीरो मोटर्स के छह मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं, जो इंडिया, यूनाइटेड किंग्डम और थाइलैंड में स्थित हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के सबसे प्रमुख कॉरपोरेट घरानों में एक हीरो मोटर्स कंपनी ग्रुप जल्द ही शेयर बाजार पर नया धमाका करने जा रहा है. समूह की ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी हीरो मोटर्स 900 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आ रही है. प्रस्तावित आईपीओ के लिए बाजार नियामक सेबी को ड्राफ्ट सौंपा जा चुका है. DRHP के अनुसार कंपनी के आईपीओ में फ्रेश शेयर और ऑफर फार सेल के तहत शेयर जारी किए जाएंगे.

IPO में 500 करोड़ का फ्रेश इश्यू

हीरो मोटर्स ने अपने प्रस्तावित आईपीओ के लिए सेबी के पास 23 अगस्त को ड्राफ्ट जमा किया. आईपीओ के ड्राफ्ट के अनुसार, कंपनी ने बाजार नियामक के सामने जो प्रस्ताव रखा है, उसमें 500 करोड़ रुपये के शेयरों का फ्रेश इश्यू और 400 करोड़ रुपये का ऑफर फोर सेल शामिल है. ऑफर फोर सेल के जरिए कंपनी के प्रमोटर अपने हिस्से के शेयर बेचकर कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम करना चाहते हैं.

OFS में शेयर बेचेंगे प्रमोटर और ये इन्वेस्टर

हीरो मोटर्स को साउथ एशिया ग्रोथ इन्वेस्ट का समर्थन प्राप्त है. आईपीओ में कंपनी की प्रमोटर ओपी मुंजाल होल्डिंग्स की योजना अपने हिस्से के शेयरों को बेचकर 250 करोड़ रुपये जुटाने की है. उसके अलावा भाग्योदय इन्वेस्टमेंट्स और हीरो साइकिल्स दोनों ओएफएस में 75-75 करोड़ रुपये के शेयर बेचने वाले हैं. हीरो मोटर्स में अभी प्रमोटर ओपी मुंजाल होल्डिंग्स के पास सबसे ज्यादा 71.55 फीसदी हिस्सेदारी है. वहीं भाग्योदय इन्वेस्टमेंट्स के पास 6.28 फीसदी और हीरो साइकिल्स के पास 2.03 फीसदी हिस्सेदारी है. हीरो मोटर्स की 12.27 फीसदी हिस्सेदारी साउथ एशिया ग्रोथ इन्वेस्ट एलएलसी के पास है.

बीएमडब्ल्यू और डुकाटी भी है ग्राहक

कंपनी इलेक्ट्रिक और नॉन-इलेक्ट्रिक दोनों तरह के पावरट्रेन बनाती है. उसके ग्राहकों में अमेरिका, यूरोप, भारत और आसियान के कई ओईएम शामिल हैं. उसके प्रमुख ग्राहकों में बीएमडब्ल्यू, डुकाटी, एनवायलो इंटरनेशनल, फॉर्मूला मोटरस्पोर्ट, हमिंग बर्ड ईवी, एचडब्ल्यूए जैसे बड़े नाम शामिल हैं. हीरो मोटर्स भारत की अकेली ऐसी कंपनी है, जो वैश्विक ई-बाइक कंपनियों के लिए सीवीटी की मैन्युफैक्चरिंग करती है. कंपनी के पास भारत, ब्रिटेन और थाईलैंड में 6 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं.

भारतीय बाजार में आईपीओ की धूम

हीरो मोटर्स का आईपीओ ऐसे समय आ रहा है, जब भारतीय शेयर बाजार में आईपीओ की धूम मची हुई है. रिकॉर्ड रफ्तार से आ रहे आईपीओ के बीच ऑटो सेक्टर की कंपनियां में खासी तेजी देखी जा रही है. दशकों के अंतराल के बाद हाल ही में ऑटो सेक्टर का पहला आईपीओ आया है, जिसे ओला इलेक्ट्रिक लेकर आई. आईपीओ को बाजार में अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला. दक्षिण कोरियाई वाहन कंपनी हुंडई भी अपनी भारतीय यूनिट का आईपीओ लाने की तैयारी में है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

9 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

9 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

9 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

10 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

12 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

10 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

9 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

9 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

9 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

13 hours ago