✕

होम / बिजनेस / यहां ZEE का Sony के साथ विवाद हुआ खत्म, वहां झूम उठे शेयर!

यहां ZEE का Sony के साथ विवाद हुआ खत्म, वहां झूम उठे शेयर!

ZEE और Sony ने 10 अरब डॉलर का प्रस्तावित मर्जर टर्मिनेशन से जुड़े विवादों को सुलझा लिया है. इस खबर के बाद जी के शेयर में काफी तेजी देखने को मिली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEE) और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (Soni) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, जी और सोनी के बीच मर्जर टर्मिनेशन का विवाद अब सुलझ गया है. इसे लेकर दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान जारी किया है. इसके बाद शेयर बाजार में कारोबारी सत्र के दौरान जी इंटरटेनमेंट के शेयरों में काफी तेजी देखने को मिली. तो चलिए जानते हैं दोनों कंपनियों के बीच ये विवाद क्या था, जिसके बाद कंपनी के शेयर में इतनी तेजी देखने को मिली?

सोनी और जी के बीच विवाद सुलझा
जी इंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने 10 अरब डॉलर का प्रस्तावित मर्जर टर्मिनेशन से जुड़े विवादों को सुलझा लिया है. इसके साथ ही दोनों कंपनियां एक-दूसरे के खिलाफ सभी मामलों को वापस लेने पर सहमत हो गई हैं. दोनों कंपनियों ने मंगलवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि सभी मामलों को वापस लेने का यह समझौता आपसी समझ से हुआ है. इसके पीछे उद्देश्य यह है कि दोनों कंपनियां स्वतंत्र रूप से नए उद्देश्यों के साथ भविष्य के वृद्धि अवसरों को तलाश सकें और उभरते मीडिया एवं मनोरंजन परिदृश्य पर ध्यान केंद्रित कर सकें.

नॉन-कैश एग्रीमेंट पर जताई सहमति
जी और कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व में सोनी पिक्चर्स) ने एक व्यापक नॉन-कैश एग्रीमेंट पर सहमति जताई है. इसमें विलय सहयोग समझौते और व्यवस्था की समग्र योजना से संबंधित सभी विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने की बात कही गई है. इस समझौते के तहत दोनों कंपनियों ने सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (SIAC) में चल रहे मध्यस्थता मामले में एक-दूसरे के खिलाफ सभी आरोपों को वापस लेने और राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) सहिच अन्य मंचों में शुरू की गई सभी कानूनी कार्यवाही को वापस लेने पर आपसी सहमति जताई है.

रॉकेट बने कंपनी के शेयर
एक्सपर्ट्स के अनुसार जी के शेयरों में काफी दिनों के बाद इतनी तेजी देखने को मिली है. इसका प्रमुख कारण सोनी के साथ मर्जर टर्मिनेशन विवाद का सुलझना है. इस विवाद के सुलझ जाने के बाद जी इंटरटेनमेंट के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. सोमवार को कंपनी का शेयर 135.35 रुपये पर बंद हुआ था. वहीं, मंगलवार को कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर बीएसई पर 14.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 154.65 रुपये के दिन के हाई पर पहुंच गया. इसके बाद बीएसई पर 11.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 150.85 रुपये और एनएसई पर 11.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 150.90 रुपये पर बंद हुआ. 

इसे भी पढ़ें-पुणे के रेस्तरां को कोर्ट ने दिया झटका, Burger King नाम के इस्तेमाल पर लगाई रोक!

मर्जर टूटने के बाद दोनों पक्ष पहुंचे थे कोर्ट
इस साल जनवरी में सोनी ने जी एंटरटेनमेंट द्वारा कुछ समापन शर्तों को पूरा न करने का हवाला देते हुए प्रस्तावित 10 अरब डॉलर के विलय समझौते से हाथ खींच लिया था. इस तरह विलय योजना की घोषणा के दो साल बाद यह सौदा टूट गया. इसके बाद दोनों ही पक्ष अपने-अपने दावों को लेकर अदालतों में चले गए थे.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

6 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

7 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

7 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

8 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

10 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

8 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

7 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

7 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

6 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

10 hours ago