होम / बिजनेस / विदेशों में पैसे भेजने के ये तरीके नहीं जानते होंगे आप, जल्द ही और आसान होगा मनी ट्रान्सफर

विदेशों में पैसे भेजने के ये तरीके नहीं जानते होंगे आप, जल्द ही और आसान होगा मनी ट्रान्सफर

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनी ट्रान्सफर के तरीकों में से बहुत के बारे में आम लोगों को नहीं पता है और अन्य तरीके बहुत खर्चीले और लम्बे हैं. इसीलिए सरकार विदेशों में भी UPI की सुविधा उपलब्ध करवाना चाहती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अपने देश में पैसे मंगवाने हों या किसी दूसरे देश में पैसे ट्रान्सफर करने हों, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फंड्स ट्रान्सफर की प्रक्रिया हमेशा ही लम्बी और खर्चीली होती है. इतना ही नहीं देश के निवासियों के साथ-साथ NRI (अनिवासीय भारतीयों) को भी फिलहाल इस बेहद मुश्किल प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है और साथ ही, अलग अलग देशों में फण्ड ट्रान्सफर के लिए लगने वाला समय, शुल्क और जरूरी कागजातों की लिस्ट भी बदलती रहती है. भारत से दूसरे देशों में फंड्स ट्रान्सफर करने के पारंपरिक तरीके कुछ इस प्रकार हैं: 
1.    बैंक ट्रान्सफर/वायर सर्विस:
कोई भी व्यक्ति भारत में मौजूद अपने बैंक के अकाउंट या क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से भी विदेशों में पैसे भेज सकता है. विदेशों में पैसा भेजने के लिए खाताधारक डाउनलोड करके अथवा ऑफलाइन माध्यम से रेमिटेंस फॉर्म भर सकता है और इस फॉर्म के साथ आवश्यक कागजात जैसे वीजा, पासपोर्ट, डिक्लेरेशन फॉर्म आदि भी जमा करने होंगे. इसके बाद अधिकतम 2 दिनों के अन्दर आपके पैसे दूसरे देश में ट्रान्सफर कर दिए जायेंगे.
2.    ऑनलाइन मनी ट्रान्सफर सर्विस: पेपल और वाइज जैसे बहुत से ऑनलाइन मनी ट्रान्सफर पोर्टल्स भी हैं जिनके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से और जल्दी किसी भी देश में पैसे ट्रान्सफर कर सकते हैं. साथ ही इनके माध्यम से पैसे ट्रान्सफर करना उतना खर्चीला नहीं होता और यह प्रोवाइडर्स पैसे ट्रान्सफर करने की सुविधा के साथ-साथ करेंसी एक्सचेंज करने की सुविधा भी प्रदान करते हैं.
3.    क्रिप्टोकरेंसी ट्रान्सफर: दूसरे देशों में पैसे ट्रान्सफर करने का एक और अच्छा तरीका क्रिप्टोकरेंसी है. एक ऐसे मनी ट्रान्सफर में दोनों तरफ से क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट का इस्तेमाल होता है.
ऊपर बताये गए सभी तरीके सुरक्षित और पारंपरिक हैं लेकिन इन सभी तरीकों के साथ कुछ समस्याएं भी हैं. पहली समस्या तो ये है कि ये तरीके आम जनता के बीच उतने प्रचलित नहीं हैं. कुछ लोगों को सिर्फ बैंक ट्रान्सफर के बारे में पता है तो कुछ को इन तरीकों के बारे में कुछ भी पता ही नहीं है. दूसरी समस्या यह है कि ऑनलाइन मनी ट्रान्सफर सुविधाओं को इस्तेमाल करने का तरीका केवल कुछ ही लोगों को पता है और ऑनलाइन मनी ट्रान्सफर के लिए साइन अप, पासवर्ड और KYC (उपभोक्ता को जानें) की प्रक्रिया सबके लिए उतनी आसान नहीं होती वहीं अगर बात क्रिप्टोकरेंसी की करें तो आम लोगों को अक्सर ही क्रिप्टोकरेंसी खरीदने, उसे इस्तेमाल करने और उसके वॉलेट फीचर्स के बारे में नहीं पता होता जिसकी वजह से यह तरीका भी आम लोगों के इस्तेमाल के लिए काफी मुश्किल हो जाता है. तीसरी प्रमुख समस्या है समय. इन सभी तरीकों में से जिस तरीके के बारे में आमतौर पर लोगों को पता होता है वो बैंक ट्रान्सफर है और इस तरीके से पैसे ट्रान्सफर करने में 2 से 3 दिन का या कभी कभी और ज्यादा समय लगता है. ऐसे में अगर पैसों की बहुत जरूरत हो तो थोड़ा इन्तजार करना पड़ सकता है. 
सरकार मनी ट्रान्सफर की सुविधा को बना रही है आसान
फरवरी में हुई अपनी बैठक में भारत के केन्द्रीय बैंक RBI (भारतीय रिजर्व बैंक) की MPC (मोनेटरी पॉलिसी कमेटी) ने फैसला लिया था, कि भारत द्वारा अन्य देशों में UPI (यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) की सुविधा को उपलब्ध करवाया जाएगा. बैंगलोर में आयोजित होने वाले G20 समिट में आने वाले विदेशी मेहमानों को UPI की सुविधा प्रदान करके सरकार इस बड़े फैसले की शुरुआत करेगी. इतना ही नहीं जहां सिंगापुर में UPI की सुविधा शुरू हो चुकी है वहीं मॉरिशस, UAE (संयुक्त अरब अमीरात) और कनाडा जैसे देशों के साथ इस सुविधा को लागू करने के बारे में बातचीत जारी है. इसके साथ-साथ देश के प्रमुख हवाई अड्डों पर मशीनें लगायी जायेंगी जिनके माध्यम से विदेशी यात्री हवाई अड्डे पर उतरते ही अपनी करेंसी को भारतीय रुपये से एक्सचेंज कर पाएंगे और बहुत ही आसानी से भारतीय सुविधाओं और वस्तुओं का आनंद उठा पायेंगे. 
पारंपरिक तरीकों से आसान है UPI 
एक UPI अकाउंट सीधा आपके बैंक अकाउंट से जुड़ा होता है जिसकी वजह से आपको किसी तरह के अतिरिक्त साइन-अप, KYC या किसी और माध्यम को खरीदने की आवश्यकता नहीं होती है. इतना ही नहीं, आप बहुत ही आसानी से मात्र किसी का फोन नंबर चुनकर उसे 1 लाख तक की राशि भेज सकते हैं. यह पूरी प्रक्रिया पिन के माध्यम से सुरक्षित की गयी होती है और आपके अलावा कोई भी और बिना इस पिन को डाले आपके UPI अकाउंट से भुगतान नहीं कर सकत है. यह पैसे ट्रान्सफर होने में ज्यादा समय नहीं लेते और मात्र कुछ ही सेकंड्स में उस व्यक्ति तक पहुंच जाते हैं जिसका नंबर आपने चुना होता है. आपको बता दें कि आने वाले समय में सरकार यह सुविधा अंतरराष्ट्रीय फोन नंबरों के लिए भी उपलब्ध करवा देगी जिससे आप किसी भी देश में UPI के माध्यम से बेहद आसान और सुरक्षित तरीके से पैसे भेज पायेंगे. इस सुविधा का सबसे बड़ा फायदा विदेशों में पढ़ रहे भारतीय छात्रों और काम कर रहे लोगों को होगा जिन्हें आमतौर पर अपने परिवार से पैसे मंगवाने होते हैं या फिर अपने परिवार को पैसे भेजने होते हैं. 
 

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार ने कर दिखाया 'चमत्‍कार' वायदे से दिया दोगुना

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

8 hours ago

IndiaMART का Q1FY27 प्रदर्शन: राजस्व 11% बढ़कर 414 करोड़ रुपये पहुंचा, मुनाफा 172 करोड़ रुपये

EBITDA मार्जिन 35% रहा, ग्राहक कलेक्शन बढ़कर 463 करोड़ रुपये हुआ; AI के इस्तेमाल से प्लेटफॉर्म को मजबूत करने पर जोर

10 hours ago

अब जमीन भी बनेगी डिजिटल एसेट! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड टोकन कानून

इस प्रस्तावित कानून का उद्देश्य अचल संपत्तियों को ब्लॉकचेन तकनीक के जरिए टोकनाइज करने के लिए एक मजबूत कानूनी ढांचा तैयार करना है.

11 hours ago

जन्मदिन विशेष: CA से BSE चेयरमैन तक, एस. रवि की चार दशक लंबी भरोसे की यात्रा

पूर्व बीएसई चेयरमैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉरपोरेट गवर्नेंस विशेषज्ञ एस. रवि ने पिछले चार दशकों में भारतीय वित्तीय संस्थानों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

12 hours ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

12 hours ago


बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

8 hours ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

2 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

5 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

6 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

6 hours ago