होम / बिजनेस / कोविड के बाद सबसे बुरी तरह गिरा HDFC Bank का स्टॉक, Bank Nifty में आई 4% की गिरावट!

कोविड के बाद सबसे बुरी तरह गिरा HDFC Bank का स्टॉक, Bank Nifty में आई 4% की गिरावट!

बैंक निफ्टी आज 4.28% की गिरावट के साथ 46,064 अंकों के अपने स्तर पर पहुंच गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बैंक निफ्टी (Bank Nifty) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. आज कारोबार के दौरान HDFC बैंक (HDFC Bank) के शेयरों में पिछले सालों में आई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है. इसके साथ ही बैंक निफ्टी भी एक महीने के दौरान अपने सबसे पिछले निचले स्तर पर पहुंच गया है. 

काफी समय बाद आई गिरावट
माना जा रहा है कि निजी बैंकों को लेकर एनालिस्टों ने जो विचार प्रकट किये उनकी बदौलत मार्केट में मौजूद भावनाओं पर प्रमुख रूप से प्रभाव देखने को मिला है और इसी वजह से बैंकिंग के क्षेत्र में आज गिरावट देखने को मिली है. बैंक निफ्टी आज 4.28% की गिरावट के साथ 46,064 अंकों के अपने स्तर पर पहुंच गया. 7 मार्च 2022 के बाद बैंक निफ्टी में दर्ज की गई ये सबसे बड़ी गिरावट है. इसके साथ ही आज HDFC बैंक में 8.2% की गिरावट देखने को मिली है और 30 मार्च 2020 के बाद से HDFC बैंक के स्टॉक में आई यह सबसे बड़ी गिरावट है. 

अन्य बैंकों में भी आई गिरावट
HDFC बैंक के स्टॉक के साथ-साथ आज अन्य बैंकों के स्टॉक में भी गिरावट देखने को मिला है. आज मार्केट में कोटक महिंद्रा बैंक के स्टॉक में 3.8% की गिरावट देखने को मिला. इसके साथ ही एक्सिस बैंक और IDFC फर्स्ट बैंक के शेयरों में 3.4% की गिरावट देखने को मिली है. साथ ही ICICI बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयरों में 3% की गिरावट हुई है और भारत के सबसे बड़े बैंक, SBI में 2.3% की गिरावट और इंडसिंड बैंक में 1.6% की गिरावट देखने को मिली है.

HDFC बैंक के नतीजे
HDFC बैंक (HDFC Bank) ने हाल ही में वित्त वर्ष 24 के तीसरे क्वार्टर के लिए अपने नतीजे जारी कर दिए हैं. HDFC बैंक ने वित्त वर्ष 24 के तीसरे क्वार्टर में 1630 करोड़ रुपयों का प्रॉफिट प्राप्त किया था. इसके साथ ही बैंक के कोष में 1200 करोड़ रुपए किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जमा करके रखे गए हैं. वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही के लिए HDFC बैंक के नतीजे काफी कमजोर रहे और बैंक के शेयरों में आई गिरावट के लिए यह भी एक महत्त्वपूर्ण कारण हैं.
 
यह भी पढ़ें: मोमोज बेचने वाली इस कंपनी ने जुटाई 400 करोड़ की फंडिंग, इतने स्‍टोर खोलने का है लक्ष्‍य

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

15 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

18 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

18 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

19 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

15 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

19 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

18 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

18 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

19 hours ago