✕

होम / बिजनेस / HDFC AMC ने निवेशकों को दिया तोहफा, डिविडेंड का किया एलान, प्रति शेयर मिलेगा इतना पैसा

HDFC AMC ने निवेशकों को दिया तोहफा, डिविडेंड का किया एलान, प्रति शेयर मिलेगा इतना पैसा

डिविडेंड का भुगतान पात्र शेयरधारकों को 30 जून 2024 को या उससे पहले कर दिया जाएगा जिससे बीएसई पर HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी के शेयर में तेजी देखी गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 70 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है. 7 जून को बोर्ड मीटिंग के बाद कंपनी ने इस बारे में शेयर बाजारों को जानकारी दी. HDFC AMC की ओर से उसके ट्रेडिंग इतिहास में यह अब तक का सबसे अधिक डिविडेंड पेमेंट है. कंपनी 2018 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी. शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा गया है कि डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 18 जून है, इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे.

कब की है रिकॉर्ड तारीख?

HDFC AMC ने वित्त वर्ष 2024 के लिए शेयरधारकों के 70 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. इसके साथ ही कंपनी ने रिकॉर्ड डेट के बारे में भी बताया है. कंपनी ने शेयर बाजार को जानकारी दी है कि डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 18 जून 2024 यानी मंगलवार तय की गई है. इसके साथ ही निवेशकों के खाते में 30 जून 2024 तक डिविडेंड के पैसे आ जाएंगे. कंपनी यह डिविडेंड 5 रुपये के फेस वैल्यू पर जारी कर रही है. डिविडेंड की घोषणा के बाद 25 जुलाई को होने वाली कंपनी के AGM में शेयरहोल्डर्स को दिए जाने वाले डिविडेंड की मंजूरी ली जाएगी.

डिजिटल फ्राड और असुरक्षित कर्ज को लेकर RBI गवर्नर ने कही अहम बात, जानते हैं क्‍या है ये?

इससे पहले कितना दे चुकी है डिविडेंड

HDFC AMC ने पिछले साल 48 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड देने का ऐलान किया था. वहीं साल 2022 में कंपनी ने शेयरधारकों को 42 रुपये के हिसाब से डिविडेंड दिया था. वहीं साल 2021 में HDFC AMC  ने 34 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड दिया था. वहीं साल 2020 में कंपनी ने 28 रुपये और साल 2019 में मार्च और जुलाई में इस एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने 12 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड का ऐलान किया था.

शेयर में देखी गई तेजी

एचडीएफसी एएमसी (HDFC AMC) कंपनी ने शुक्रवार के दिन फाइनेंशियल ईयर 2024 के लिए 70 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से अंतरिम लाभांश देने की घोषणा किया है. जिसके बाद से शेयर की खरीदारी तेजी से बढ़ी है. वहीं HDFC AMC कंपनी के शेयर प्रदर्शन की बात करें तो पिछले 1 साल में इस शेयर ने 90 फ़ीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है. पिछले 6 महीने में स्टॉक में करीब 25 फिसदी से अधिक की तेजी देखी गई है हालांकि पिछले एक सप्ताह से शेयर तीन फीसदी से अधिक नीचे गिर चुका है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

1 hour ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

4 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

4 hours ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

5 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

1 hour ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

4 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

4 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

15 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

20 hours ago