✕

होम / बिजनेस / क्‍या बाजार को पता चल गया है कि कौन जीत रहा है लोकसभा चुनाव, जो बन गया रिकॉर्ड

क्‍या बाजार को पता चल गया है कि कौन जीत रहा है लोकसभा चुनाव, जो बन गया रिकॉर्ड

वहीं NSE में लिस्‍टेड 2572 शेयरों में कारोबार पर नजर डालें तो उसके 1200 से ज्‍यादा शेयरों में तेजी देखने को मिली है. जबकि इतने ही शेयरों में गिरावट भी देखने को मिली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पीएम मोदी इस बात को कह चुके हैं 4 जून को बाजार नए रिकॉर्ड बनाएगा, ऐसा होगा या नहीं ये तो उसी दिन पता चलेगा. लेकिन गुरुवार को बाजार में ऐसा कुछ हुआ जिसके कारण बाजार का निशान ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है. गुरुवार को इंट्राडे में निफ्टी 22806 के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है. हालांकि कुछ देर बाद निफ्टी 228.45 प्‍वॉइंट चढ़कर 22826.25 रुपये पर पहुंच गया. 

गुरुवार की तेजी की ये हो सकती है वजह
गुरुवार को बाजार में आई तेजी के पीछे कई वजहों को इसका जिम्‍मेदार माना जा रहा है. इनमें इस हफ्ते आरबीआई की ओर घोषित किए डिविडेंड को पहली वजह के तौर पर देखा जा रहा है. आरबीआई ने पहली बार रिकॉर्ड डिविडेंड देने का ऐलान किया है. आरबीआई ने 2.11 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड डिविडेंड का ऐलान किया है. माना जा रहा है कि ये डिविडेंड सरकार के वित्तिय घाटे में मदद करेगा. दरअसल बाजार 1 लाख करोड़ रुपये के डिविडेंड की उम्‍मीद कर रहा था. माना ये भी जा रहा है कि सरकार डिविडेंड का इस्‍तेमाल इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर में पैसा लगाकर कर सकती है. 

ये भी पढ़ें: अब Adani समूह पर क्‍यों लगा कोयले की धोखाधड़ी का आरोप…जानिए घोटाले पर क्‍या बोली कंपनी?

चुनावी नतीजों को लेकर पुर्वानुमान 
हालांकि चुनावी नतीजे 4 जून को आने हैं लेकिन उससे पहले 1 जून को एक्जिट पोल भी आना है. लेकिन बाजार की चाल से लग कुछ ऐसा रहा है कि बाजार को पता चल चुका है कि आखिर कौन सी पार्टी चुनाव जीत रही है. अब तक पांच चरणों का मतदान हो चुका है और अब सिर्फ दो चरणों का मतदान बाकी है. वहीं पीएम मोदी भी 4 जून को शेयर बाजार में तेजी की बात कह चुके हैं. लगता कुछ ऐसा है कि बाजार को उनकी बात में विश्‍वास नजर आ रहा है. 

इन शेयरों में देखने को मिली तेजी 
बाजार की स्थिति पर नजर डालें तो निफ्टी 50 में सबसे ज्‍यादा 5 फीसदी की तेजी अडानी समूह में देखने को मिली. यही नहीं एक्सिस और एल एंड टी के शेयरों में 3 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है. जबकि मिडकैप सेगमेंट में रेलवे के स्‍टॉक्‍स ने काफी अच्‍छा किया है. IRFC में 8 प्रतिशत और RVNL में 7 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है. वहीं NSE में लिस्‍टेड 2572 शेयरों में कारोबार पर नजर डालें तो उसके 1200 से ज्‍यादा शेयरों में तेजी देखने को मिली है. जबकि इतने ही शेयरों में गिरावट भी देखने को मिली. 101 शेयर ऐसे हैं जो 52 हफ्तों के हाई पर ट्रेड कर रहे हैं जबकि 17 शेयर 52 हफ्तों के लो पर हैं.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

10 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

14 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

15 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

15 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

10 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.