होम / बिजनेस / आज से खुला Harsh Engineers का IPO, पैसा लगाएं या रहें दूर, जान लीजिए

आज से खुला Harsh Engineers का IPO, पैसा लगाएं या रहें दूर, जान लीजिए

Harsha Engineers IPO में 455 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगा और मौजूदा शेयरहोल्डर्स की ओर से 300 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) भी लाया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: आज बाजार में एक और IPO ने दस्तक दी है. Harsha Engineers International का IPO आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है. अगर आप इसमें पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो पहले आपको इस कंपनी के बारे में जरूर जान लेना चाहिए.  

Harsha Engineers का IPO
Harsha Engineers में अगर आप बोली लगाना चाहते हैं तो आपके पास आज से लेकर 17 सितंबर तक का मौका है. इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹314-330 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. IPO के जरिए कंपनी की योजना ₹755 करोड़ रुपये जुटाने की है. इस इश्यू का 50 परसेंट हिस्सा क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIBs)के लिए आरक्षित रखा गया है. इसके अलावा इश्यू का 35 परसेंट हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और बाकी 15 परसेंट हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया है. 

नए शेयर और OFS भी 
Harsha Engineers IPO में 455 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगा और मौजूदा शेयरहोल्डर्स की ओर से 300 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) भी लाया जाएगा. नए शेयरों को जारी करने से जो पैसा मिलेगा उसका इस्तेमाल कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल पर खर्च होगा. इसके अलावा मशीनरी, इंफ्रास्ट्रक्चर के रखरखाव, मरम्मत और मौजूदा प्रोडक्शन फैसिलिटी में होगा. 

IPO का लॉट साइज 
निवेशक इस कंपनी के आईपीओ में कम से कम 45 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं. यानी 330 रुपये के अपर बैंड पर आपको 14850 रुपये खर्च करने होंगे. IPO की लिस्टिंग BSE और NSE दोनों ही एक्सचेंज पर 26 सितंबर, 2022 को होगी. 

ग्रे मार्केट में Harsha Engineers IPO
कंपनी का IPO ग्रे मार्केट में भी छाया हुआ है. आईपीओ खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 220 रुपये के प्रीमियम पर पहुंच गया है. 9 सितंबर को इसका GMP 150 रुपये था और 10 सितंबर को इसका जीएमपी 200 रुपये पर आ गया था, कल तक इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 212 रुपये तक पहुंच गया था. चढ़ते GMP से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी लिस्टिंग भी अच्छे प्रीमियम के साथ हो सकती है. अपर प्राइस बैंड 330 रुपये के लिहारज से ग्रे मार्केट में शेयर 70 फीसदी प्रीमियम पर है.

क्या करती है कंपनी 
HEI दो सेगमेंट के तहत काम करती है. पहला इंजीनियरिंग बिजनेस जिसके तहत कंपनी बियरिंग केज बनाती है, जो कि तांबे, स्टील और पॉलीएमाइड मैटेरियल के होते हैं. कंपनी के उत्पादों का इस्तेमाल ऑटोमोटिव, रेलवे, विमानन और एयरोस्पेस, निर्माण, खनन, कृषि, बिजली और इलेक्ट्रॉनिक्स, रीन्‍यूएबल्‍स सेक्‍टर्स में होता है. 

सब्सक्राइब करने की सलाह 
LKP Securities ने Harsha Engineers IPO के लिए SUBSCRIBE की सलाह दी है, इसके अलावा निर्मल बांग सिक्योरिटीज और हेम सिक्योरिटीज ने भी इसमें निवेश की सलाह दी है. हेम सिक्योरिटीज का मानना है कि रेवेन्यू में अच्छी बढ़ोतरी और ग्राहकों के साथ शानदार रिश्तों के चलते कंपनी का आउटलुक काफी अच्छा है. Swastika Investmart Ltd. के सीनियर रिसर्च एनालिस्‍ट, आयुष अग्रवाल का कहना है कि भारतीय बेयरिंग केज बाजार में कंपनी का प्रेजेंस मजबूत है. इसलिए इस आईपीओ को “SUBSCRIBE” करने की सलाह है.

VIDEO: Tata बनाएगा iPhone 14! चौंकिए मत बस ये डील हो जाने दीजिए


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऊर्जा और कमोडिटी कीमतों से बढ़ेगा दबाव, 2026-27 में घरेलू उत्पादन पर असर संभव: RBI

RBI MPC मिनट्स में कहा गया है कि वैश्विक वित्तीय बाजारों में बढ़ती अस्थिरता का असर भारतीय वित्तीय परिस्थितियों पर भी पड़ेगा. इससे आर्थिक विकास की संभावनाओं पर दबाव बन सकता है.

1 hour ago

Amazon का भारत में विस्तार, लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर पर ₹2,800 करोड़ खर्च

Amazon India अपने फुलफिलमेंट सेंटर, सॉर्टेशन हब और डिलीवरी स्टेशनों के विस्तार और अपग्रेड पर फोकस कर रही है. इससे खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में डिलीवरी तेज और अधिक प्रभावी हो सकेगी.

1 hour ago

LightFury Games ने जुटाए $11 मिलियन, धोनी समेत कई भारतीय क्रिकेटरों ने किया निवेश

इस बड़े फंडिंग राउंड के साथ LightFury Games ने भारत के गेमिंग स्टार्टअप इकोसिस्टम में एक मजबूत पहचान बनाई है.

1 hour ago

अप्रैल में भारत की इकोनॉमी को रफ्तार, कॉम्पोजिट PMI 58.3 पर पहुंचा; मैन्युफैक्चरिंग में जोरदार उछाल

अप्रैल में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने शानदार प्रदर्शन किया. मैन्युफैक्चरिंग PMI बढ़कर 55.9 पर पहुंच गया, जो मार्च में 53.9 था. वहीं सर्विस PMI भी बढ़कर 57.9 हो गया, जो पहले 57.5 था.

3 hours ago

1 मई से बदल जाएगा ऑनलाइन गेमिंग का नियम, सरकार ने लागू किया नया रेगुलेटरी फ्रेमवर्क

नए नियमों के तहत गेम्स का अनिवार्य पूर्व-पंजीकरण समाप्त कर दिया गया है. हालांकि शर्त यह है कि कोई भी गेमिंग प्लेटफॉर्म ऐसी सेवाएं न दे जिससे यूजर्स या बच्चों को किसी तरह का नुकसान हो.

5 hours ago


बड़ी खबरें

टेस्ला इंडिया के पूर्व डायरेक्टर प्रशांत आर मेनन वेंटअप में स्ट्रैटेजिक एडवाइजर के रूप में शामिल

प्रशांत आर. मेनन के पास रणनीति, संचालन और बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन में 20 वर्षों से अधिक का वैश्विक अनुभव है.

40 minutes ago

AU बैंक की नई दरें लागू, जानें FD, RD और सेविंग्स पर कितना मिलेगा रिटर्न

यह बढ़ोतरी खासतौर पर 12 से 36 महीने की FD और 36 महीने तक की RD पर लागू होगी, जो निवेशकों के बीच सबसे लोकप्रिय अवधि मानी जाती है.

3 hours ago

ऊर्जा और कमोडिटी कीमतों से बढ़ेगा दबाव, 2026-27 में घरेलू उत्पादन पर असर संभव: RBI

RBI MPC मिनट्स में कहा गया है कि वैश्विक वित्तीय बाजारों में बढ़ती अस्थिरता का असर भारतीय वित्तीय परिस्थितियों पर भी पड़ेगा. इससे आर्थिक विकास की संभावनाओं पर दबाव बन सकता है.

1 hour ago

Amazon का भारत में विस्तार, लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर पर ₹2,800 करोड़ खर्च

Amazon India अपने फुलफिलमेंट सेंटर, सॉर्टेशन हब और डिलीवरी स्टेशनों के विस्तार और अपग्रेड पर फोकस कर रही है. इससे खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में डिलीवरी तेज और अधिक प्रभावी हो सकेगी.

1 hour ago

LightFury Games ने जुटाए $11 मिलियन, धोनी समेत कई भारतीय क्रिकेटरों ने किया निवेश

इस बड़े फंडिंग राउंड के साथ LightFury Games ने भारत के गेमिंग स्टार्टअप इकोसिस्टम में एक मजबूत पहचान बनाई है.

1 hour ago