✕

होम / बिजनेस / कौन हैं एक ही झटके में Nykaa के 4 करोड़ शेयर बेचने वाले Harindarpal Singh Banga? 

कौन हैं एक ही झटके में Nykaa के 4 करोड़ शेयर बेचने वाले Harindarpal Singh Banga? 

नायका के शेयरों में एक बड़ी ब्लॉक डील की खबर है. कंपनी के पब्लिक शेयरहोल्डर ने उसके चार करोड़ शेयर बेच दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ब्यूटी एंड पर्सनल केयर ब्रांड नायका को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. नायका के एक निवेशक ने उसकी पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स (FSN E-Commerce Ventures) के 4 करोड़ शेयर बेच दिए हैं. इस तरह पब्लिक शेयरहोल्डर हरिंदरपाल सिंह बंगा (Harindarpal Singh Banga) ने नायका में अपनी 1.43% हिस्सेदारी 851 करोड़ रुपए में बेच दी है. बता दें कि नायका शेयर बाजार में एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के नाम से लिस्टेड है.

शुरुआती निवेशक हैं बंगा 
इस बल्क डील के बाद नायका में बंगा की हिस्सेदारी 6.40% से घटकर 4.97 प्रतिशत रह गई है. हरिंदरपाल सिंह बंगा मशहूर जिंस कारोबारी और हांगकांग स्थित कैरवेल ग्रुप के चेयरमैन हैं. वह नायका के शुरुआती निवेशकों में शामिल हैं. नायका की स्थापना फाल्गुनी नायर (Falguni Nair) ने की है. साल 2021 में जब कंपनी का आईपीओ आया था, तो हर किसी की जुबां पर बस नायका और फाल्गुनी नायर का ही नाम था. नायका का आईपीओ 83 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ था, यह साल का सबसे बड़ा आईपीओ बन गया था. हालांकि, तब के मुकाबले कंपनी के शेयर काफी नीचे आ गए हैं. नायका के प्रति शेयर की कीमत इस समय 226.98 रुपए है.

मजबूत हुई आर्थिक सेहत
वहीं, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने 208.3 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से नायका के 184 करोड़ रुपए के 74 लाख शेयर खरीदे हैं. इसी तरह, गोल्डमैन सैक्स (सिंगापुर) ने 37.5 लाख शेयर खरीदे हैं. अन्य खरीदारों में कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड, मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर, ABU धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी आदि शामिल हैं. बता दें कि नायका ने PAT यानी प्रॉफिट आफ्टर टैक्स के रूप में 13.6 करोड़ रुपए कमाए हैं. एक वर्ष पहले  यह आंकड़ा 5.4 करोड़ रुपए था. यानी कंपनी की आर्थिक सेहत मजबूत हो रही है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

9 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

9 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

9 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

10 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

12 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

10 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

9 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

9 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

9 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

13 hours ago