होम / बिजनेस / Petrol के दामों में कमी की उम्मीद छोड़ दीजिए, राहत देने के मूड में नहीं Modi सरकार

Petrol के दामों में कमी की उम्मीद छोड़ दीजिए, राहत देने के मूड में नहीं Modi सरकार

चुनावी साल में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी नहीं होगी. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लंबे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में कमी की आस लगाए बैठी जनता को मायूस करने वाली खबर सामने आई है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Petroleum Minister Hardeep Puri) ने साफ कर दिया है कि कीमतों में कटौती का कोई प्रस्ताव नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया में इसे लेकर चल रहीं खबरें महज अटकलें हैं. सरकार का पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने का फिलहाल कोई प्लान नहीं है. बता दें कि देश को इस साल लोकसभा चुनाव से गुजरना है. चुनावी माहौल में ही सरकारों को आम आदमी का दर्द नजर आया है, ऐसे में माना जा रहा था कि मोदी सरकार तेल पर कुछ राहत दे सकती है.

कंपनियों से नहीं हुई चर्चा 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने बुधवार को कहा है कि ईंधन की कीमतों में कटौती का कोई प्रस्ताव नहीं है. मीडिया में इसे लेकर चल रहीं सभी महज अफवाह हैं. सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि ईंधन की कीमतों में कटौती को लेकर तेल कंपनियों के साथ कोई चर्चा नहीं हुई है. हम मूल्य निर्धारण के मामले में स्थिर और सकारात्मक भविष्योन्मुखी स्थिति चाहते हैं. बता दें कि हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 6 से 10 रुपए की कटौती कर सकती है और इसे लेकर उसकी तेल कंपनियों से बात चल रही है.

ये भी पढ़ें - Russia से कच्चा तेल लेकर Bharat आ रहे जहाजों ने आखिर क्यों डाला बैक गियर?

कंपनियों के शेयरों में उछाल
वहीं, हरदीप पुरी के बयान के बाद पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों में उछाल देखने को मिला है. Indian Oil Corporation के शेयर आज करीब 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 132.75 रुपए पर बंद हुए. इसी तरह, Hindustan Petroleum के शेयर 2.78% उछलकर 420.05 रुपए पर पहुंच गए और Bharat Petroleum के शेयरों में 1.15% की मजबूती आई. ये शेयर 461.50 रुपए पर बंद हुआ है. पहले आईं खबरों में कहा जा रहा था कि अगर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती होती है, तो सरकार और तेल कंपनियां में बीच ऐसा एक समझौते के तहत होगा. कटौती की भरपाई 50:50 फॉर्मूले के आधार पर की जाएगी. 

कच्चे तेल के दामों में आई नरमी
तेल कंपनियों ने कच्चे तेल (Crude ऑयल) के बढ़ते दामों के हवाला देते हुए बीते कुछ वक्त में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि की थी, जिसकी वजह से घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गईं. पेट्रोल कई शहरों में 100 रुपए के पार चल रहा है और डीजल भी उससे ज्यादा पीछे नहीं है. हालांकि, पिछले कुछ महीनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है, फिलहाल 78 डॉलर  प्रति बैरल के भाव है. इसके बावजूद तेल कंपनियां जनता को राहत देने के मूड में नहीं हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago