होम / बिजनेस / बर्थडे: अडानी के घर में है एक ऐसा नियम, जिसे कोई नहीं तोड़ता; उन्होंने खुद खोला ये राज

बर्थडे: अडानी के घर में है एक ऐसा नियम, जिसे कोई नहीं तोड़ता; उन्होंने खुद खोला ये राज

गौतम अडानी आज न केवल भारत बल्कि दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर चुके हैं. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने अनगिनत बाधाओं, मुश्किलों और चुनौतियों का सामना किया.    

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी आज (24 जून) को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन की खबर मीडिया में होना लाजमी है, लेकिन इसकी एक बड़ी वजह यह भी कि इस मौके पर उन्होंने 60,000 करोड़ रुपए दान देने का ऐलान किया है. जब दौलत के शिखर पर बैठा कोई शख्स नीचे देखकर समाज के वंचित तबके के बारे में कुछ करता है, तो यह सुखद अहसास जैसा होता है. अडानी आज न केवल भारत बल्कि दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर चुके हैं. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने अनगिनत बाधाओं, मुश्किलों और चुनौतियों का सामना किया.     

तेजी से बढ़ रहा ग्रुप  
गौतम अडानी का जन्म 24 जून 1962 को हुआ था. उन्होंने अपनी पहली कंपनी चंद लाख रुपए से शुरू की थी और करीब दो दशक में वह कारोबार जगत के सरताज बन गए हैं. 2014 के बाद से अडानी ग्रुप तेजी से तरक्की कर रहा है, नए-नए क्षेत्रों में संभावनाएं तलाश रहा है. गुजरात के एक छोटे से कस्बे में जन्मे अडानी के पिता कपड़े का व्यापार करते थे.   

मुंबई का किया था रुख
गौतम अडानी जब महज 16 साल के तब उन्होंने मुंबई में डायमंड बिज़नेस की शुरुआत की, लेकिन 1981 में वह गुजरात वापस लौट गए. इसके बाद उन्होंने प्लास्टिक की फैक्ट्री में बिज़नेस का हुनर सीखा. 1988 में उन्होंने कमोडिटी के एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट की दुनिया में कदम रखा और अडानी एंटरप्राइजेज की नींव रखी. साल 1995 में केंद्र सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निजी क्षेत्र को आकर्षित करने की घोषणा की. इसके बाद उनकी कंपनी को मुंद्रा पोर्ट के संचालन का कॉन्ट्रैक्ट मिला. अंबानी ग्रुप ‘Growth with Goodness’ विजन के साथ देश के 20 बंदरगाहों के जरिए कारोबार करता है.

 

 

कई सेक्टर में फैला कारोबार 
1996 में अडानी पावर लिमिटेड अस्तित्व में आई, इसके बाद गौतम अडानी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. अडानी ग्रुप अपना कारोबार तेजी से फैला रहा है. हाल ही में ग्रुप ने स्विट्ज़रलैंड की कंपनी होल्सिम से उसका भारत का सीमेंट करोबार 10.5 बिलियन डॉलर में खरीदा था. इस डील से ACC सीमेंट और अंबुजा सीमेंट का मालिकाना हक अडानी ग्रुप के पास आ गया है. वर्तमान में अडानी ग्रुप गैस, पोर्ट, एयरपोर्ट, माइनिंग, ग्रीन एनर्जी, FMCG, कोल, पावर, सीमेंट, रियल एस्टेट, ड्रोन और हेल्थ सेक्टर में कारोबार कर रहा है.

साथ करते हैं लंच
गौतम अडानी की सफलता का राज उनकी अथक मेहनत तो है ही, साथ ही परिवार को साथ लेकर चलने की प्रतिबद्धता भी है. अडानी एकजुट परिवार की भारतीय परंपरा और मूल्यों में विश्वास रखते हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘हमारा यहां एक नियम है - तमाम व्यस्तताओं के बावजूद परिवार के सभी लोग एक साथ लंच करते हैं. जो भी मुद्दे होते हैं, वहीं हल कर लिए जाते हैं’. अडानी मानते हैं कि व्यस्तता जीवन का अंग है, लेकिन परिवार के लिए समय निकालना भी जरूरी है. परिवार एक ताकत है और यदि आपको इस ताकत का अहसास है, तो आप बड़ी से बड़ी मुश्किल को मात दे सकते हैं, बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना कर सकते हैं.

परिवार खुश, तो सब अच्छा
इंटरव्यू में अडानी ने अपने पिता की सीख को याद करते हुए कहा था, 'पिताजी ने बचपन में समझाया था कि हमारे हाथ की पांचों अंगुलियां भगवान ने एक समान नहीं दी हैं, लेकिन जब इन्हें एकजुट कर मुट्ठी बांधते हैं तो प्रचंड ताकत बनती है, इस सीख और समझाइश पर परिवार आज भी अमल करता है'. उन्होंने यह भी कहा था कि यदि परिवार खुश रहता है, तो सबकुछ अच्छा रहता है. उद्योगपति होने के साथ-साथ गौतम अडानी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी समझते हैं. उनकी अडानी फाउंडेशन 16 राज्यों के लगभग 2400 से अधिक गांवों में काम कर रही है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

22 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 day ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

22 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

1 day ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 day ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago