होम / बिजनेस / Happiest Workplace Summit 2022: ‘कर्मचारी की खुशी में ही है कंपनी की खुशी’ 

Happiest Workplace Summit 2022: ‘कर्मचारी की खुशी में ही है कंपनी की खुशी’ 

BW बिजनेस वर्ल्ड के इवेंट में एक्सपर्ट्स ने कहा कि कंपनियों को ऐसा माहौल निर्मित करना चाहिए कि कर्मचारियों को ऑफिस आते समय खुशी हो.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

किसी कंपनी के लिए खुद को सबसे खुशहाल कार्यस्थल के रूप में विकसित करना कितना ज़रूरी है? इस सवाल का जवाब BW बिजनेस वर्ल्ड द्वारा आयोजित ‘Happiest Workplace Summit 2022’ में मिला, जब एक्सपर्ट्स ने अपने विचार उपस्थित लोगों के साथ साझा किए. इस दौरान बिजनेस की दुनिया की कई जानी-पहचानी हस्तियां मौजूद रहीं.    

इन्होंने रखे अपने विचार 
कार्यक्रम में ‘Adaptability & Inclusion: Positive Workforce Implementation’ विषय पर चर्चा के लिए iSource ITES Pvt Ltd के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर सोमनाथन एस और NLB Services के वाइस प्रेसिडेंट एवं ग्लोबल HR हेड धीरज मोदी उपस्थित रहे. इस दौरान मोदी ने अलग-अलग सवाल किए और सोमनाथन ने उनके जवाब दिए. उन्होंने बताया कि किस तरह कर्मचारियों को खुश रखना हर कंपनी के लिए ज़रूरी है.

इसलिए ज़रूरी है खुश रखना
चीफ मार्केटिंग ऑफिसर सोमनाथन एस ने कहा, ‘बीते कुछ समय में कई बदलाव हुए हैं, लोगों का माइंडसेट बदला है. आज कर्मचारियों का ध्यान रखना पहले से ज्यादा ज़रूरी हो गया है. हालांकि, ये हमेशा से ही महत्वपूर्ण रहा है, लेकिन मौजूदा परिवेश में इस पर ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए. जब कर्मचारी खुश होते हैं, तो वह नए-नए आइडिया इम्प्लीमेंट करते हैं. बतौर कंपनी हमारी ये जिम्मेदारी बनती है कि हम ऐसा माहौल निर्मित करें कि कर्मचारियों को ऑफिस आते समय खुशी हो. जब वह खुश होंगे तो समझ पाएंगे कि कंपनी क्या हासिल करना चाहती है’.

ज्यादा देर ऑफिस में न रोकें
इस सवाल के जवाब में कि ऐसा क्या है कि हर संस्थान चाहकर भी सबसे खुशहाल नहीं बन पाता? सोमनाथन ने कहा, ‘हमारा काम है कि जो मैसेज हम दे रहे हैं, वो कर्मचारियों के दिलोदिमाग पर असर करे और ऐसा तभी मुमकिन है जब वो खुश रहेंगे. खुश तभी रह पाएंगे, जब उन्हें खुलकर अपनी बात रखने का मौका मिलेगा. हमें वर्क-लाइफ बैलेंस बनाने में उनकी मदद करनी चाहिए, उन्हें ज्यादा समय तक ऑफिस में नहीं रोकना चाहिए. iSource ITES में हम कर्मचारियों के परिवारों से बात करते हैं, उन्हें महीने में एक बार ऑफिस आमंत्रित करते हैं. सुनिश्चित करते हैं कि सभी खुश रहें’. 

कर्मचारियों पर ट्रस्ट ज़रूरी 
ट्रस्ट यानी विश्वास की बात करते हुए धीरज मोदी ने कहा कि एक तरफ कंपनियां कहती हैं कि हम अपने कर्मचारियों पर भरोसा करते हैं और दूसरी तरफ कर्मचारी को लैपटॉप अपग्रेडशन तक के लिए 10 परमिशन लेनी पड़ती हैं. फिर ये कैसा ट्रस्ट हुआ? इस पर सोमनाथन ने कहा, ‘हम अपनी कंपनी में कर्मचारियों पर ट्रस्ट करते हैं और उसे दर्शाते भी हैं. हम उन्हें वर्क फ्रॉम होम और हाइब्रिड मॉडल पर काम करने देते हैं. हम उन्हें दिए अपने लैपटॉप को ट्रैक नहीं करते, लॉग इन का समय नहीं मांगते. और भी कई बातें हैं, जिससे हम अपने कर्मचारियों को दिखाते हैं कि ट्रस्ट की जो बातें हम करते हैं, वो केवल बातें नहीं हैं’. iSource ITES Pvt Ltd के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर सोमनाथन एस ने यह भी कहा कि आजकल हायरिंग में सोशल मीडिया की भूमिका भी बढ़ गई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

8 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

8 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

8 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

11 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

12 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

8 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

8 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

8 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.