होम / बिजनेस / Happiest Mind की आय में हुआ इजाफा, EBITDA भी हुआ बेहतर

Happiest Mind की आय में हुआ इजाफा, EBITDA भी हुआ बेहतर

कंपनी ने जून में समाप्‍त हुई तिमाही में बेहतरीन नतीजों के साथ अच्‍छा रिजल्‍ट पेश किया है. कंपनी आने वाले समय में एक महत्‍वपूर्ण अधिग्रहण करने की तैयारी कर रही है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सभी कंपनियां अपने तिमाही के नतीजे घोषित करने में जुटी हुई हैं. इसी कड़ी में आईटी सॉल्‍यूशन कंपनी Happiest Mind ने भी अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी ने अपने तिमाही नतीजे जारी करते हुए अपनी टोटल इनकम में 4.7 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है जबकि  EBITDA मार्जिन में भी अच्‍छी ग्रोथ करते हुए 25.5 % का मार्जिन दर्ज किया है. कंपनी का सालाना EBITDA 17.4% की ग्रोथ के बाद 103 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है. 

क्‍या बोले कंपनी के एक्‍जीक्‍यूटिव प्रेसीडेंट 
Happiest Mind के एक्‍जीक्‍यूटिव प्रेसीडेंट ने कहा हमने रेवेन्‍यू ग्रोथ और प्रॉफिटेबिलिटी दोनों मोर्चों पर कंपनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उन्‍होंने कहा कि हमारी ये सफलता बता रही है कि हम लगातार अपने ग्राहकों के लिए प्रासंगिक बने हुए हैं. इसी का नतीजा है कि कंपनी ने इतना बेहतर रिजल्‍ट दिखाया है. उन्‍होंने कहा कि इसमें हमारी टीम के कमिटमेंट की भी अहम भूमिका रही है. जिनकी संख्‍या 5000 को पार कर चुकी है. उन्‍होंने ये भी कहा कि हमारा लक्ष्‍य 2031 तक 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर हासिल करने का रहा है और हमारा 25 प्रतिशत मार्गदर्शन उसी पर आधारित है. उन्‍होंने ये भी कहा कि हम चालू वर्ष में एक महत्‍वपूर्ण अधिग्रहण करने की तैयारी कर रहे हैं. हम अक्टूबर में अपने मार्गदर्शन लक्ष्य को अपडेट करेंगे.

नतीजों की क्‍या रही खास बात 
ये जो नतीजे सामने आए हैं ये 30 जून, 2023 को समाप्त हुई तिमाही तक के हैं. इस तिमाही में स्थिर मुद्रा के बीच राजस्‍व दर 3.5% रही और अगर इसे साल दर साल के आधार पर देखें तो इसमें 13.8% की बढ़ोतरी हुई है. वहीं अगर कंपनी के ऑपरेटिंग रेवेन्‍यू की बात करें तो वो अमेरिकी डॉलर में $47.6 मिलियन रहा इसमें पिछली तिमाही से 3.6% का इजाफा देखने को मिला. जबकि सालाना आधार पर इसमें 12.7% की बढ़ोतरी देखने को मिली. कंपनी की कुल आय ₹ 40,453 लाख रही, जिसमें क्‍वार्टर-दर-क्‍वार्टर 4.7% का इजाफा देखने को मिला. वहीं साल दर साल के आधार पर इसमें 22.6% की बढ़़ोतरी देखने को‍ मिली. कंपनी के टैक्‍स के बाद प्रॉफिट पर नजर डालें तो वो  5,833 लाख रहा जो तिमाही-दर-तिमाही के आधार पर उसमें 1.2% वृद्धि देखने को मिली, जबकि साल दर साल 3.5% की बढ़ोतरी देखने को मिली. 

क्‍या बोले कंपनी के सीएफओ
कंपनी के एमडी और सीएफओ वेंकटरमन ने कहा, मैं हमारी तेरहवीं तिमाही के 25% से अधिक ईबीआईटीडीए की रिपोर्ट पेश करते हुए बेहद खुश हूं. ये हमारे वैल्‍यू प्रपोजिशन और अनुशासन में किए गए काम का प्रतीक है. ₹500 करोड़ के हमारे क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (क्यूआईपी) का सफल समापन हमारे प्रति मजबूत निवेशक के विकास का प्रतीक है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

2 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

4 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

5 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

7 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

9 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

4 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

1 hour ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

2 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

7 hours ago

JW Marriott Mussoorie ने मनोज कुमार को बनाया डायरेक्टर ऑफ फाइनेंस

मनोज कुमार की विशेषज्ञता वित्तीय नियंत्रण, ऑडिट प्रबंधन, बजट तैयार करने, वैरिएंस एनालिसिस, मैनेजमेंट रिपोर्टिंग, टैक्सेशन और ERP सिस्टम लागू करने में है.

4 hours ago