✕

होम / बिजनेस / ₹8,500 करोड़ में बिकेगी Haldiram की 10% हिस्सेदारी, जानिए किसके हाथ लगी बाजी?

₹8,500 करोड़ में बिकेगी Haldiram की 10% हिस्सेदारी, जानिए किसके हाथ लगी बाजी?

सिंगापुर की कंपनी Temasek ने हल्दीराम में 10% हिस्सा 8,500 करोड़ रुपये में खरीदा है, जिससे कंपनी की वैल्युएशन लगभग 85,000 करोड़ रुपये हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सिंगापुर सरकार की प्राइवेट इक्विटी कंपनी Temasek ने भारत की सबसे बड़ी नमकीन ब्रांड हल्दीराम में 10% हिस्सा खरीदने के लिए करार किया है. Temasek ने 8,500 करोड़ रुपये में हिस्सा खरीदारी के लिए यह करार हल्दीराम की पेरेंट कंपनी Haldiram Snacks Food से किया है. एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से इस डील की जानकारी दी गई है. इसमें कहा गया है कि इस करार के लिए Haldiram Snacks Food Pvt. Ltd. की वैल्युएशन करीब 10 अरब डॉलर यानी 85,000 करोड़ रुपये आंकी गई है.

कब तक लिस्ट हो सकता है हल्दीराम?

बताते चलें कि करीब एक साल से कई मीडिया रिपोर्ट्स में हल्दीराम में हिस्सा बेचने को लेकर खबरें आती रही हैं. लेकिन, अब हालिया करार वैल्युएशन के हिसाब से भारत में सबसे बड़े PE डील के तौर पर देखा जा रहा है. इतनी बड़ी डील कंपनी के कारोबार और ग्रोथ की संभावनाओं को भी दर्शाता है. इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी 24-36 महीने में लिस्ट होने की भी तैयारी में है. लिस्टिंग होने पर ही PE फर्म्स को इस डील से बाहर निकलने में मदद भी मिलेगी.

पिछले साल ही कंपनी में हुआ बड़ा बदलाव

हल्दीराम का कारोबार पहले अलग-अलग हिस्सों में बंटा हुआ था. मुख्य रूप से इसे नागपुर और दिल्ली के परिवार ही चला रहे थे. पिछले साल ही नागपुर और दिल्ली के कारोबार को एक साथ लाया गया. पिछले साल ही हल्दीराम के नागपुर और दिल्ली परिवारों ने FMCG कारोबार को अलग करने का फैसला लिया. दिल्ली परिवार की HSPLऔर नागपुर परिवार की कंपनी Haldiram Foods International Pvt Ltd (HFIPL) के FMCG कारोबार को अलग किया गया.

फिर, इन अलग किए गए कारोबार को मिलाकर "Haldiram Snacks Foods Pvt. Ltd (HSFPL)" नाम से एक अलग कंपनी बनाई गई. नई कंपनी HSFPL में, HSPL के मौजूदा शेयरहोल्डर्स को 56% हिस्सेदारी मिली, जबकि HFIPL के मौजूदा शेयरहोल्डर्स को 44% हिस्सेदारी मिली. इसका मतलब है कि हल्दीराम के दिल्ली वाले हिस्से का कंपनी में 56% हिस्सा है, और नागपुर वाले हिस्से का 44% हिस्सा है.

क्यों अलग-अलग हिस्सों में बंटा है हल्दीराम का कारोबार?

हल्दीराम एक बहुत पुराना और प्रसिद्ध ब्रांड है. इसकी शुरुआत 1937 में गंगा बिशन अग्रवाल ने की थी. समय के साथ, यह व्यवसाय उनके परिवार के अलग-अलग सदस्यों द्वारा चलाया जाने लगा. यह दो हिस्सों में बंट गया: दिल्ली का हिस्सा और नागपुर का हिस्सा. दिल्ली के कारोबार को मुख्य रूप से मनोहर अग्रवाल और मधुसूदन अग्रवाल संभालते थे. नागपुर के कारोबार को कमलकुमार शिवकिशन अग्रवाल संभालते थे. कमलकुमार शिवकिशन अग्रवाल, हल्दीराम के संस्थापक गंगा बिशन अग्रवाल के पोते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

9 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

13 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

15 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

15 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

12 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

7 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

8 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

9 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

9 hours ago