होम / बिजनेस / HAL की आर्थिक सेहत हुई मजबूत, निवेश पर मिल सकता है अच्छा रिटर्न

HAL की आर्थिक सेहत हुई मजबूत, निवेश पर मिल सकता है अच्छा रिटर्न

एक्सपर्ट्स HAL के शेयरों में निवेश की संभावनाएं देख रहे हैं. उनका मानना है कि मेक-इन इंडिया अभियान के चलते कंपनी का भविष्य और बेहतर हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

डिफेंस सेक्टर की कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) आर्थिक रूप से मजबूत होती जा रही है. कंपनी के पिछले फाइनेंशियल रिकॉर्ड दर्शाते हैं कि उसकी आर्थिक सेहत में सुधार हुआ है. इसलिए एक्सपर्ट्स HAL के शेयरों में निवेश की संभावनाएं देख रहे हैं. उनका मानना है कि मेक-इन इंडिया अभियान के चलते कंपनी का भविष्य और बेहतर हो गया है. ऐसे में HAL में निवेश फायदे का सौदा हो सकता है. पिछले 1 साल में कंपनी के शेयर करीब 63% ऊपर चढ़े हैं. 

ऐसे बढ़ रहा रिवेन्यु
HAL का रिवेन्यु लगातार बढ़ रहा है. मार्च-2018 के रिकॉर्ड के अनुसार कंपनी का रिवेन्यु 19,280.46 करोड़ रुपए था. मार्च-19 में बढ़कर 20,383.98 करोड़, मार्च-20 में 21,731.71, मार्च-21 में 23,113.25 और मार्च-22 में बढ़कर 25,606.55 करोड़ हो गया. इस दौरान खर्चों में भी इजाफा हुआ, लेकिन कंपनी के खाते में प्रॉफिट भी अच्छा आया. 

ऑर्डर बुक मजबूत
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि चूंकि, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स का ऑर्डर बुक मजबूत है और इसका ग्रोथ आउटलुक भी बेहतर नजर आता है. लिहाजा, HAL के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. आने वाले कुछ समय में यह 20 से 23 फीसदी बढ़ सकते हैं. अभी HAL के शेयर की कीमत 1,737.70 रुपए है, जिसके 2200 रुपए का लक्ष्य छूने की उम्मीद है.

मुनाफे में 91% ग्रोथ
एक रिपोर्ट बताती है कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के पास इस समय 1.2 लाख करोड़ रुपए के आर्डर हैं. जबकि पिछले 2 साल में उसे 76360 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले हैं. मार्च 2021 में समाप्त तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 91फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और यह ₹3102 करोड़ के पार निकल गया था. यहां से देखें तो कंपनी का फ्यूचर अच्छा ही नजर आता है, ऐसे में यदि आप HAL में निवेश करते हैं, तो अगले कुछ समय में अच्छा खासा रिटर्न मिल सकता है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

11 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

13 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

15 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

15 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

15 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

11 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

18 hours ago