होम / बिजनेस / गुजरात मल्‍टी बिजनेस के लिए बेस्‍ट सेंटर, वाइब्रेंट गुजरात ने बदली तस्‍वीर : ऋषिकेश पटेल

गुजरात मल्‍टी बिजनेस के लिए बेस्‍ट सेंटर, वाइब्रेंट गुजरात ने बदली तस्‍वीर : ऋषिकेश पटेल

उन्‍होंने कहा कि किसी दौर में वाइब्रेंट गुजरात कार्यक्रम की शुरुआत केवल 100 निवेशकों के साथ हुई थी लेकिन आज इसके साथ 42 हजार निवेशक जुड़ चुके हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नई दिल्ली में कर्टन रेज़र कार्यक्रम के सफल आयोजन और मुंबई, कोलकाता, चंडीगढ़, चेन्नई, जापान, यूरोप, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम और दक्षिण कोरिया में हुए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय रोड शो के बाद, गुजरात सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, उच्च और तकनीकी शिक्षा, कानून, न्याय, विधायी और संसदीय कार्य मंत्री ऋषिकेश पटेल के नेतृत्व में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 के प्रतिनिधिमंडल ने सफलतापूर्वक लखनऊ रोड शो पूरा किया. 

इस लखनऊ रोड शो में गुजरात के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कई संगठनों के प्रमुखों के साथ वन-ऑन-वन बैठकें कीं. इनमें RSPL ग्रुप के टिंकू छाबड़ा, V गार्ड की चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर उपासना अरोड़ा, सनसोर्स एनर्जी के MD और CEO कुशाग्र नंदन, ल्यूमिनस की MD और CEO प्रीति बजाज, फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डी.के गुप्ता, एरिशा ई-मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर परमिंगर सिंह बावेजा, ऊषा बर्को लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अपूर्व झावर, फोरेस्टा मेडटेक के फाउंडर और एमडी मोनीष भंडारी, काडिला फार्मास्टयुटिकल लिमिटेड के कॉर्पोरेट अफेयर्स के प्रेसीडेंट राज प्रकाश व्यास के साथ बैठकें शामिल हैं. 

क्‍या बोले यूपी के उद्योग मंत्री? 
रोड शो की शुरुआत ASSOCHAM गुजरात काउंसिल के अध्यक्ष चिंतन ठाकुर के स्वागत भाषण से हुई. उनके स्वागत भाषण के बाद, उत्तर प्रदेश सरकार में इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, एक्सपोर्ट प्रोमोशन, NRI, इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने सभा को संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान नंद गोपाल नंदी ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे इस सम्मेलन ने पिछले कुछ वर्षों में सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ है. उन्होंने कहा, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में, गुजरात और उत्तर प्रदेश वर्तमान में एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं और भविष्य में भी भारत के विकास के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.

अपने संबोधन में क्‍या बोले स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री?
गुजरात सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, उच्च और तकनीकी शिक्षा, कानून, न्याय, विधायी और संसदीय मामलों के मंत्री श्री ऋषिकेश पटेल ने सभा को संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान मंत्री ने उत्तर प्रदेश और गुजरात के आपसी संबंधों के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा, आज के संदर्भ में भौगोलिक रूप से एक-दूसरे से दूर होने के बावजूद, दोनों राज्य कई प्रमुख पहलुओं पर मजबूती से जुड़े हुए हैं. 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई परिभाषा लिख रहा है. विभिन्न क्षेत्रों में हुए इन विकास कार्यों ने लोगों के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन किया है. उन्होंने वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई ODOP (एक जिला एक उत्पाद) जैसी योजनाओं के बारे में विशेष रूप से उल्लेख किया. इस योजना के तहत देश के स्थानीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) द्वारा बनाए गए पारंपरिक उत्पादों और रोजगार को बढ़ावा देने के साथ-साथ निर्यात को बढ़ावा देने के लिए भी अपार संभावनाएं हैं. 

वाइब्रेंट गुजरात कार्यक्रम ने तय की है लंबी यात्रा 
गुजरात सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, उच्च और तकनीकी शिक्षा, कानून, न्याय, विधायी और संसदीय मामलों के मंत्री श्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के महत्व और पिछले 20 वर्षों में गुजरात की विकास यात्रा में इसकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा, 'वाइब्रेंट गुजरात की सफलता को उसकी अब तक विकास यात्रा से सरलता से समझा जा सकता है. साल 2003 में इस सम्मेलन से लगभग 100 प्रतिभागी और प्रतिनिधि जुड़े थे. उस समय यह एक छोटा आयोजन था लेकिन आज वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में 42,000 से अधिक प्रतिभागी और प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. जहां साल 2003 में, इस सम्मेलन में केवल कुछ ही देशों ने भाग लिया था, वहीं आज लगभग 135 देश इसमें भाग लेते हैं. उन्होंने कहा, 'गुजरात राज्य, कारोबार के साथ-साथ कृषि और वित्त क्रियाकलापों का भी केन्द्र बन गया है. 21वीं सदी में गुजरात ने अपनी पहचान एक इंडस्ट्रियल और माइनिंग इकोसिस्टम के रूप में स्थापित की है. 

लखनऊ में रोड शो के दौरान, गुजरात सरकार के माननीय मंत्री श्री ऋषिकेश पटेल के नेतृत्व में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की गई. इस अवसर पर हाइराइज़ हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तन्मय बथवाल, UNO मिंडा ग्रुप के कॉपोर्रेट मामलों के अध्यक्ष आनंदी एन सिन्हा, रेडिंगटन ग्रुप-लार्ज प्रोजेक्ट्स के जनरल मैनेजर संगीत टंडन, PB फिनटेक लिमिटेड के प्रेसीडेंट राजीव गुप्ता समेत अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

30 minutes ago

भारत बना दुनिया का 11वां सबसे बड़ा FDI डेस्टिनेशन, 44% बढ़ा विदेशी निवेश: रिपोर्ट

UNCTAD की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत में एफडीआई प्रवाह बढ़कर 38.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2024 में 27.09 अरब डॉलर था.

49 minutes ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार ने लिया ब्रेक, अब आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 104.35 अंक यानी 0.13% गिरकर 78,180.72 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 31.65 अंक यानी 0.13% की गिरावट के साथ 24,398.70 अंक पर आ गया.

1 hour ago

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

16 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

चार दिन की तेजी के बाद बाजार ने लिया ब्रेक, अब आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 104.35 अंक यानी 0.13% गिरकर 78,180.72 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 31.65 अंक यानी 0.13% की गिरावट के साथ 24,398.70 अंक पर आ गया.

1 hour ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

30 minutes ago

भारत बना दुनिया का 11वां सबसे बड़ा FDI डेस्टिनेशन, 44% बढ़ा विदेशी निवेश: रिपोर्ट

UNCTAD की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत में एफडीआई प्रवाह बढ़कर 38.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2024 में 27.09 अरब डॉलर था.

49 minutes ago

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

16 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

19 hours ago