होम / बिजनेस / बजट 2024 से ऐन पहले GTRI ने कारों को लेकर कही ये जरूरी बात, क्या है पूरा मामला?

बजट 2024 से ऐन पहले GTRI ने कारों को लेकर कही ये जरूरी बात, क्या है पूरा मामला?

भारत ने ASEAN, जापान और कोरिया के साथ किये गए समझौतों में कारों के टैरीफ या उनकी इम्पोर्ट ड्यूटी में कोई कटौती नहीं की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जैसा की हम सभी जानते हैं कि कल यानी 1 फरवरी 2024 को बजट पेश किया जाना है और बजट पेश किये जाने से ऐन पहले GTRI (ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव) ने कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर आप चौंक जायेंगे. GTRI ने हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत को ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के तहत ऑटोमोबाइल सेक्टर में मौजूद इम्पोर्ट ड्यूटी में कटौती नहीं करनी चाहिए. 

क्या है पूरा मामला?
GTRI का कहना है कि ऐसे फैसलों का असर स्पष्ट रूप से सेक्टर पर पड़ेगा और इससे भारतीय ऑटोमोबाइल क्षेत्र में मौजूद कंपनियों के बंद होने का खतरा बढ़ जाता है. इसके साथ ही GTRI ने यह भी कहा है कि भारत ने ASEAN (दक्षिणपूर्वी एशियाई राष्ट्रों की संस्था), जापान और कोरिया के साथ किये गए मुक्त व्यापार समझौते में कारों के टैरीफ या उनकी इम्पोर्ट ड्यूटी में कोई कटौती नहीं की थी. GTRI ने सुझाव देते हुए कहा कि भारत को इलेक्ट्रिक कारों सहित ऑटोमोबाइल क्षेत्र के टैरिफ में FTA के माध्यम से कटौती नहीं करनी चाहिए. इससे ऑटो क्षेत्र में मौजूद उन प्रमुख कंपनियों पर काफी खराब प्रभाव पड़ सकता है, जिन्होंने देश में अरबों-खरबों रुपए इन्वेस्ट किये हैं. 

क्यों नहीं देनी चाहिए कटौती?
इसके साथ ही GTRI ने यह भी कहा है कि इस एक कदम से इन कंपनियों पर दबाव काफी बढ़ सकता है और यह उन्हें देश से बाहर जाने के लिए मजबूर कर सकता है. इसके साथ ही GTRI के को फाउंडर अजय श्रीवास्तव ने यह भी बताया है कि ब्रिटेन को भी इन कटौतियों का कोई फायदा नहीं होने वाला है, क्योंकि ब्रिटेन द्वारा ज्यादातर कारें EU (यूरोपीय संघ) और चीन से खरीदे गए पुर्जों को जोड़कर असेंबल की जाती हैं. साथ ही GTRI का कहना है कि अगर भारत द्वारा ब्रिटेन को शुल्क में छूट दी जाती है तो उसे जापान और कोरिया जैसे अपने अन्य पार्टनर्स को भी यह छूट देनी पड़ेगी.

सरकार को क्या करना चाहिए?
आपको बता दें कि इस वक्त भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है और इस वक्त ये बातचीत अपनी एडवांस स्टेज में चल रही है. इस समझौते के दौरान ब्रिटेन द्वारा शुल्क में छूट की मांग की जा रही है. अजय श्रीवास्तव ने यह भी कहा है कि सरकार को वर्तमान टैरिफ व्यवस्था और अतिरिक्त PLI के माध्यम से इंडस्ट्री को समर्थन देना चाहिए.
 
यह भी पढ़ें: Byju’s के 22 बिलियन डॉलर से 220 मिलियन डॉलर्स तक के सफर में छुपी है ये सीख!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 hour ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

4 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

5 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

5 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 hour ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

5 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

4 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

5 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

5 hours ago