होम / बिजनेस / अडानी की इस कंपनी पर GST विभाग ने लगाया 42 लाख रुपये का जुर्माना, शेयर में दिखी गिरावट

अडानी की इस कंपनी पर GST विभाग ने लगाया 42 लाख रुपये का जुर्माना, शेयर में दिखी गिरावट

Adani Wilmar Ltd का शेयर गुरुवार के कारोबारी सत्र में 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 269.85 रुपए पर कारोबार करता नजर आ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी को जीएसटी विभाग (GST Department) से बड़ा झटका लगा है. दरअसल, खाद्य तेल बनाने वाली अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी विल्मर (Adani Wilmar) को उत्तर प्रदेश जीएसटी अधिनियम, 2017 के तहत 42 लाख रुपये के जुर्माने भेजा गया है. इस मामले की जानकारी कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार के साथ साझा की है. जीएसटी विभाग द्वारा जुर्माना लगाए जाने की खबर के बाद कंपनी के शेयर में गिरावट भी देखने को मिल रही है. तो आइए जानते हैं आखिर कंपनी को ये नोटिस क्यों मिला है और इसका कंपनी के शेयर पर क्या असर होगा?    . 

इसलिए लगाया जुर्माना

अडानी विल्मर के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जीएसटी विभाग ने कंपनी पर कर मांग के साथ 42 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. यह आदेश कंपनी को 4 फरवरी को प्राप्त हुआ था, और इसमें बताया गया कि उप आयुक्त, केंद्रीय जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क प्रभाग, लखनऊ-I ने 41,99,465 रुपये के जुर्माने की मांग की है. कंपनी ने जानकारी दी कि जुर्माना उत्तर प्रदेश जीएसटी अधिनियम, 2017 के तहत फॉर्म टीआरएएन-1 में प्राप्त ट्रांजिशनल क्रेडिट से संबंधित है. यह क्रेडिट जीएसटी व्यवस्था में आने पर एक बारगी मिलने वाली इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़ा हुआ है. कंपनी ने कहा कि वह इस जुर्माने के खिलाफ उचित प्राधिकार के समक्ष अपील करने के लिए कदम उठा रही है. बता दें,अडानी विल्मर फॉर्च्यून ब्रांड के तहत खाद्य तेल और कुछ अन्य खाद्य उत्पाद बेचती है.

अडानी विल्मर के शेयर का प्रदर्शन

कंपनी पर जुर्माना लगाए जाने के बाद शेयर बाजार में भी अडानी विल्मर के शेयर में गिरावट आई है. गुरुवार यानी 06 फरवरी, 2025 के खबर लिखने तक कंपनी का शेयर 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 269 रुपये पर कारोबार कर रहा था. पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर ने निवेशकों को 16.99 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है. वहीं, पिछले 6 महीनों में भी कंपनी के शेयर में गिरावट देखने को मिली है, इस दौरान निवेशकों को करीब 26 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न मिला है. पिछले एक साल में भी अडानी विल्मर के शेयर ने निवेशकों को 21 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है. 

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

4 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

4 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

5 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

7 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

8 hours ago

बड़ी खबरें