होम / बिजनेस / GST काउंसिल ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले, आप पर ऐसे होगा असर 

GST काउंसिल ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले, आप पर ऐसे होगा असर 

GST काउंसिल ने बैठक के पहले दिन कुछ वस्तुओं और सेवाओं पर टैक्स रेट में बदलाव को मंजूरी दे दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

GST काउंसिल की बैठक चंडीगढ़ में चल रही है. इसके पहले दिन यानी मंगलवार को कई अहम फैसले लिए गए. GST काउंसिल ने कुछ वस्तुओं और सेवाओं पर टैक्स रेट में बदलाव को मंजूरी दे दी है. इसके अलावा राज्यों को सोने और कीमती पत्थरों की अंतर-राज्य आवाजाही के लिए ई-वे बिल जारी करने की इजाजत भी दे दी गई है.

जीओएम ने दिए ये सुझाव
वहीं, बैठक के पहले दिन कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई की अध्यक्षता वाले जीएसटी मंत्री समूह (जीओएम) की रिपोर्ट में कुछ वस्तुओं पर टैक्स छूट समाप्त करने सहित स्लैब को युक्तिसंगत बनाने से जुड़ी सिफारिशें की गई हैं. जीओएम ने कई सेवाओं पर GST छूट समाप्त करने का सुझाव दिया है. इसमें 1,000 रुपए प्रतिदिन से कम किराया वाले होटल कमरों पर 12% की दर से टैक्स लगाने का सुझाव शामिल है. बता दें कि अभी इस पर कोई टैक्स नहीं लगता है. लिहाजा, कहा जा सकता है कि आने वाले समय में सस्ते होटलों में रुकना महंगा हो जाएगा.

डाकघर सेवाओं पर टैक्स 
GOM ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए 5,000 रुपए से अधिक किराये वाले कमरों (ICU को छोड़कर) पर 5% जीएसटी लगाने की भी सिफारिश की है. इसके अलावा, पोस्टकार्ड और अंतर्देशीय पत्र, ‘बुक पोस्ट’ और 10 ग्राम से कम वजन के लिफाफे को छोड़कर अन्य डाकघर सेवाओं पर टैक्स लगाने का भी सुझाव दिया गया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

16 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

19 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

20 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

21 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

21 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

16 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

1 day ago