होम / बिजनेस / दूसरी बार हुआ सर्वाधिक GST कलेक्शन, जुलाई के महीने में सरकार को इतनी हुई टैक्स से कमाई

दूसरी बार हुआ सर्वाधिक GST कलेक्शन, जुलाई के महीने में सरकार को इतनी हुई टैक्स से कमाई

आर्थिक सुधार और टैक्स चोरी पर अंकुश लगने की वजह से जीएसटी का कलेक्शन बढ़ गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः सरकार का खजाना जुलाई महीने में जीएसटी की कमाई से मालामाल हो गया है. सरकार द्वारा आंकड़ों के मुताबिक जीएसटी कलेक्शन में 28 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. आर्थिक सुधार और टैक्स चोरी पर अंकुश लगने की वजह से जीएसटी का कलेक्शन बढ़ गया है. यह इस साल दूसरी बार ऐसा है कि जीएसटी कलेक्शन सर्वाधिक आया है. इस बार सरकार को इससे 1.49 लाख करोड़ रुपये की आय हुई है. 

इतना हुआ है पूरा कलेक्शन

अगर हम खंड वार बात करें तो फिर सीजीएसटी, एसजीएसटी और आईजीएसटी  तीनों में ही उछाल आया है. राज्यों को जीएसटी से होने वाली कमाई का बड़ा हिस्सा मिलता है. आंकड़ों के मुताबिक जुलाई में  सीजीएसटी (CGST) कलेक्शन 25,300 करोड़ रुपये से बढ़कर 25,800 करोड़ रुपये हो गया. एसजीएसटी (SGST) कलेक्शन 32,400 करोड़ रुपये से 32,800 करोड़ रुपये और आईजीएसटी (IGST) कलेक्शन 75,900 करोड़ रुपये से बढ़कर 79,500 करोड़ रुपये हो गया. 

पिछले साल के मुकाबले कलेक्शन में 28 फीसदी का इजाफा हुआ है. जुलाई के दौरान, माल के आयात से राजस्व 48 फीसदी ज्यादा था और घरेलू लेनदेन (सर्विस के आयात सहित) से राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 22 फीसदी अधिक था.

लगातार पांच महीनों से मासिक जीएसटी राजस्व 1.4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है, जो वृद्धि को दर्शाता है. समीक्षाधीन अवधि में वस्तुओं के आयात से राजस्व में 48 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक था.

VIDEO: भारत के टॉप 5 सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वाले स्टार्स


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

14 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

15 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

16 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

16 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

10 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

14 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

10 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

16 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

15 hours ago