✕

होम / बिजनेस / जिस कंपनी में विराट कोहली ने लगाया है पैसा, उसे लेकर सामने आई ये बड़ी खबर

जिस कंपनी में विराट कोहली ने लगाया है पैसा, उसे लेकर सामने आई ये बड़ी खबर

GRM ओवरसीज ने स्वमाभान कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड में एक बड़ी हिस्सेदारी खरीदने की जानकारी दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली बिज़नेस की दुनिया में भी बड़ा नाम बन गए हैं. उन्होंने कई कंपनियों में पैसा लगाया हुआ है. कुछ वक्त पहले कोहली ने कॉफी बैंड रेज कॉफी (Rage Coffee) में निवेश किया था. अब इस कंपनी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के  अनुसार, बासमती चावल निर्यात का कारोबार करने वाली GRM ओवरसीज ने कोहली सपोर्टेड कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी हासिल की है. 

44% हिस्सेदारी खरीदी
रेज कॉफी की पैरेंट कंपनी स्वमाभान कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड में GRM ओवरसीज ने 44 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है. इस खबर के सामने आते ही जीआरएम ओवरसीज के शेयरों में उछाल देखने को मिला.  आज यह 1.30% चढ़कर 272.98 रुपए पर बंद हुए.  GRM ने आज यानी 28 अगस्त को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने स्वमभान कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड में रणनीतिक निवेश किया है. इसमें प्राइमरी इन्फ्यूजन और सेकेंडरी बायआउट के जरिए 44% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल की है. 

ये हैं कंपनी फाउंडर 
स्वमभान कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के पास रेज कॉफी की मालिक है, जो यह तेजी से बढ़ता डिजिटल-फर्स्ट FMCG ब्रैंड है. भारत के कॉफ़ी बाजार में रेज कॉफी ने अपना एक अलग स्थान बना लिया है. भारत सेठी और सिक्स्थ सेंस वेंचर्स रेज कॉफी के को-फाउंडर हैं. जबकि क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेता रणविजय सिंघा ने इसमें निवेश किया है. 

सलमान हैं ब्रैंड एंबेसडर
GMR की बात करें, तो कंपनी ने हाल ही में बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान को बासमती चावल और गेहूं के आटे के लिए अपना ब्रैंड एंबेसडर बनाने का ऐलान किया था. जीआरएम ओवरसीज की स्थापना 1974 में हुई थी. यह कंपनी 42 से अधिक देशों को प्रीमियम बासमती चावल का एक्सपोर्ट करती है. कंपनी अपने बिज़नेस का दायरा बढ़ाने में लगी है. इसी के तहत उसने स्वमभान कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

5 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

6 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

6 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

7 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

9 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

7 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

6 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

6 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

5 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

9 hours ago