होम / बिजनेस / लाल बाजार में हरे संकेत: जानिए कौन से शेयर कर रहे हैं बेहतर प्रदर्शन

लाल बाजार में हरे संकेत: जानिए कौन से शेयर कर रहे हैं बेहतर प्रदर्शन

मंगलवार को BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,065 अंक गिरकर 82,180 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि NSE का निफ्टी 353 अंक टूटकर 25,232 के स्तर पर आ गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी बिकवाली के चलते निवेशकों को बड़ा झटका लगा. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बड़े नुकसान के साथ बंद हुए. हालांकि इस गिरावट भरे माहौल के बीच भी कुछ चुनिंदा शेयर ऐसे रहे, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिली और उन्होंने तेजी के साफ संकेत दिए हैं.

दो दिन से जारी है बाजार में कमजोरी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव, ग्लोबल बाजारों से मिले कमजोर संकेत, रुपये में गिरावट और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते बाजार पर दबाव बना रहा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,065 अंक गिरकर 82,180 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 353 अंक टूटकर 25,232 के स्तर पर आ गया. यह लगातार दूसरा दिन था जब बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली.

सेंसेक्स के ज्यादातर शेयर लाल निशान में

सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल के शेयर में सबसे ज्यादा करीब 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, इंडिगो, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व जैसे बड़े शेयरों में भी भारी बिकवाली देखने को मिली. पूरे सेंसेक्स में सिर्फ एचडीएफसी बैंक का शेयर ही मजबूती के साथ बंद हुआ.

इन शेयरों में दिख रही है मजबूत खरीदारी

विशेषज्ञों के अनुसार बाजार की कमजोरी के बावजूद कुछ शेयरों ने अपनी अलग ताकत दिखाई है. Deepak Nitrite, Jindal Saw, Hindustan Zinc, Gujarat Pipavav Port, JK Cement, Sun TV, Dalmia Bharat और Krishna Institute of Medical Sciences जैसे शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. यह साफ संकेत देता है कि इन शेयरों में अभी तेजी की संभावना बनी हुई है.

इन स्टॉक्स में दिख रहे हैं गिरावट के संकेत

तकनीकी संकेतक MACD के मुताबिक Wipro, RBL Bank, IDBI Bank, MRPL, HBL Power, Reliance Infrastructure और Jubilant Pharmova जैसे शेयरों में मंदी का रुख बनता दिख रहा है. इन शेयरों में आने वाले दिनों में और दबाव देखने को मिल सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार भले ही फिलहाल दबाव में हो, लेकिन चुनिंदा शेयरों में मजबूत ट्रेंड यह संकेत दे रहा है कि सही स्टॉक चुनकर निवेशक इस गिरावट में भी कमाई के मौके तलाश सकते हैं. हालांकि, किसी भी निवेश से पहले बाजार के जोखिम को ध्यान में रखना जरूरी है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

1 hour ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

3 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

4 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

4 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

38 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

1 hour ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.