✕

होम / बिजनेस / Awfis Space Solutions शेयरों की शानदार लिस्टिंग, 13% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ स्टॉक

Awfis Space Solutions शेयरों की शानदार लिस्टिंग, 13% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ स्टॉक

ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस के IPO को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था. IPO के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑफिस स्‍पेस सॉल्यूशन (Awfis Space Solutions) के शेयर आज स्टॉक मार्केट में मजबूत डेब्यू किया है. बाजार में भारी गिरावट के बाद भी स्टॉक की पॉजिटिव लिस्टिंग हुई. IPO के तहत अपर प्राइस बैंड 386 रुपये के मुकाबले स्टॉक BSE पर 432 रुपये पर लिस्ट हुआ. यानी डेब्यू पर इसने प्रति शेयर 49 रुपये या करीब 13 फीसदी रिटर्न दिया है. ऑफिस स्‍पेस सॉल्यूशन के आईपीओ को निवेशकों की ओर से हाई सब्सक्रिप्शन मिला था, वहीं ग्रे मार्केट में भी इसे लेकर ठीक ठाक हलचल बनी हुई थी. 

हर लॉट पर हुई इतनी कमाई

लिस्टिंग के बाद Awfis Space Solutions का एक शेयर 435 रुपये का हो गया है. इसका मतलब हुआ कि IPO के हर लॉट की वैल्यू अब 16,965 रुपये हो गई है. यानी IPO के निवेशकों को एक सप्ताह में 2,028 रुपये का शुद्ध फायदा हो चुका है. ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस के आईपीओ का टोटल साइज 598.93 करोड़ रुपये था. आईपीओ में शेयरों का फ्रेश इश्यू और ऑफर फोर सेल दोनों शामिल थे. लगभग 600 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 128 करोड़ रुपये के शेयरों का फ्रेश इश्यू था, जबकि 470.93 करोड़ रुपये का हिस्सा ऑफर फोर सेल का था.

फुल एक्शन में RBI, 2 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, एक बैंक पर ठोका जुर्माना

हर कैटेगरी में जबरदस्त रिस्पॉन्स

Awfis Space Solutions का 598.93 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 22-27 मई तक खुला था. इस IPO को शेयर बाजार में शानदार रिस्पॉन्स मिला था. आईपीओ को सभी कैटेगरी के निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया था. सबसे ज्यादा 129.27 गुना सब्सक्रिप्शन नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स  (NII) कैटेगरी में आया था, जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) सेगमेंट में आईपीओ को 116.95 गुना सब्सक्राइब किया गया था. रिटेल निवेशकों ने आईपीओ को 53.23 गुना सब्सक्राइब किया था, जबकि कर्मचारियों के लिए रिजर्व रखे गए हिस्से को 24.68 गुना सब्सक्राइब किया गया था. इस तरह उसे ओवरऑल 108.17 गुना सब्सक्राइब किया गया था.

IPO से मिलने वाले फंड का कहा होगा इस्तेमाल 

ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस इस इश्यू के जरिए प्राप्त होने वाले फंड में से 42.03 करोड़ रुपए का इस्तेमाल कंपनी नए सेंटर्स बनाने के लिए करेगी. जबकि 54.37 करोड़ रुपए का उपयोग वर्किंग कैपिटल रिक्वॉयरमेंट्स को पूरा करने के लिए किया जाएगा. इसके अलावा बचे शेष फंड के जरिए कंपनी अपने कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करेगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

1 hour ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

5 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

6 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

6 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

1 hour ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.