✕

होम / बिजनेस / चुनाव के बीच आई गुड न्यूज, RBI के सोने के भंडार में शानदार इजाफा, डिविडेंड का भी किया ऐलान

चुनाव के बीच आई गुड न्यूज, RBI के सोने के भंडार में शानदार इजाफा, डिविडेंड का भी किया ऐलान

बैंकों के शानदार प्रदर्शन के चलते RBI ने केंद्र सरकार को 2.11 लाख करोड़ रुपये (2,10,874 करोड़) का डिविडेंड देने का ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गोल्ड रिजर्व में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. RBI की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक-मार्च 2019 और मार्च 2024 के बीच भारत का घरेलू गोल्ड रिजर्व 40 फीसदी बढ़ गया है. इसी अवधि के दौरान कुल गोल्ड रिजर्व में 34 फीसदी की ग्रोथ आई है. मार्च 2024 के अंत तक, भारतीय रिज़र्व बैंक के पास कुल 822 टन सोना था, जिसमें से 408 मीट्रिक टन सोना देश के भीतर रखा गया था. मार्च 2019 के अंत तक कुल सोने का भंडार 612 टन था, जिसमें से 292 टन घरेलू स्तर पर रखा गया था. कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी सितंबर 2023 के अंत में 7.37 फीसदी से बढ़कर मार्च 2024 के अंत में 8.15 फीसदी हो गई.

RBI सरकार को देगा 2.1 लाख करोड़ रुपये

सरप्लस फंड से RBI सरकार को 2.1 लाख करोड़ रुपये देने की तैयारी में है. RBI के घरेलू गोल्ड रिजर्व में बढ़ोतरी आई है. आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार मार्च 2019 और मार्च 2024 के बीच भारत का घरेलू गोल्ड रिजर्व 40 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके दौरान टोटल गोल्ड रिजर्व में 34 फीसदी की बढ़त आई है. इसके साथ ही आरबीआई के 608 वीं बैठक में अबतक का सबसे अधिक डिविडेंड पेआउट का निर्णय लिया गया. यह पिछले साल के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है. पिछले वित्त वर्ष में RBI ने 87,416 करोड़ रुपये का डिविडेंड पेआउट सरकार को दिया था.

आने वाली सरकार के लिए गुड न्यूज 

आप अंदाजा लगा सकते हैं आने वाली सरकार को इस डिविडेंड से कितनी मदद मिलेगी. इस राशि से सरकार को अपना वित्तीय घाटा कम करने में मदद मिलेगी, साथ ही नई योजनाओं में खर्च करने में भी मदद मिलेगी. यही नहीं, इतनी बड़ी रकम मिलने से भारत सरकार को विनिवेश के लक्ष्य से चूक जाने के बाद रेवेन्यू कलेक्शन में आई कमी की भरपाई करने का मौका मिलेगा. इसके साथ ही सरकार की जनकल्याण योजनाओं के लिए पैसा जुटाना भी इस रकम के मिलने के बाद काफी हद तक आसान हो जाएगा.

आरबीआई कैसे कमाता है?

RBI के कमाई का बड़ा जरिया गोल्ड पर किया गया इन्वेस्टमेंट, सरकारी बॉन्ड और विदेशी मार्केट में फॉरेक्स और बॉन्ड ट्रेडिंग होता है. ऐसे में आरबीआई के पास इस बार अबतक का सबसे अधिक सरप्लस था. ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले साल दोनों बाजारों में, गोल्ड और विदेशी मुद्रा बाजार एक्टिव था. बैंक ने डॉलर को बड़े प्रॉफिट पर बेचा वहीं मुद्रा बाजार में रेकॉर्ड बॉन्ड खरीदा गया, जिस पर अच्छा रिटर्न मिला है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

10 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

14 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

15 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

15 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

10 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.