✕

होम / बिजनेस / Adani की कंपनियों पर कायम है Rajiv Jain का विश्वास, आंकड़े दे रहे गवाही

Adani की कंपनियों पर कायम है Rajiv Jain का विश्वास, आंकड़े दे रहे गवाही

राजीव जैन ने जून 2016 में GQG Partners की स्थापना की थी. यह दुनिया की प्रमुख ग्लोबल एंड एमर्जिंग मार्केट्स इनवेस्टर्स फर्म है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बुरे दिनों में गौतम अडानी (Gautam Adani) का साथ देने वाले जीक्यूजी पार्टनर्स के राजीव जैन अडानी समूह (Adani Group) पर अब भी प्यार लुटा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, GQG पार्टनर्स ने मार्च तिमाही में Adani के शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी है. बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद जब अडानी समूह मुश्किल दौर से गुजर रहा था, तब राजीव जैन ने भरोसा जताते हुए समूह की कंपनियों में पैसा लगाया था. 

5 कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी 
अरबपति कारोबारी राजीव जैन की जीक्यूजी पार्टनर्स ने अडानी समूह की लिस्टेड कंपनियों में हिस्सेदारी जनवरी-मार्च तिमाही में बढ़ाई है. इसकी कीमत अब 57,000 करोड़ रुपए हो गई है. चौथी तिमाही के दौरान GQG ने अडानी ग्रुप की पांच प्रमुख कंपनियों - अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, अडानी पोर्ट, अडानी पावर, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड और अडानी ग्रीन एनर्जी में अपनी स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत की है, जो दर्शाता है कि राजीव जैन का Adani की कंपनियों पर भरोसा कायम है. 

इस पर लुटाया सबसे ज्यादा प्यार 
इस अमेरिकी कंपनी ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में अपनी हिस्सेदारी दोगुना से अधिक बढ़ाई है. यह Q4 में बढ़कर 4.53% हो गई है, जबकि दिसंबर तिमाही तक 2.02% थी. इसी तरह, अडानी पावर लिमिटेड में GQG की हिस्सेदारी चौथी तिमाही के दौरान 5.2% बढ़ी है, जो पिछली तिमाही के मुकाबले 1% से अधिक है. राजीव जैन की कंपनी ने अडानी ग्रीन एनर्जी में मार्च तिमाही में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 4.16 प्रतिशत कर दी है. दिसंबर तिमाही में यह 3.68 प्रतिशत थी. अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड में GQG की हिस्सेदारी मार्च तिमाही में बढ़कर 3.38 प्रतिशत हो हो गई है, जो दिसंबर तिमाही में 2.95 फीसदी थी.

इन पर भी GQG ने लगाया है दांव
इसी तरह, GQG पार्टनर्स ने अडानी पोर्ट में मार्च तिमाही में अपनी हिस्सेदारी में 0.31% का इजाफा किया है. अब यह बढ़कर 4.07 फीसदी हो गई है. जबकि अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड में कंपनी ने अपनी हिस्सेदारी 0.15% घटाकर 1.68% कर दी है. बता दें कि GQG पार्टनर्स की जीक्यूजी पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड ने पिछले साल अप्रैल से सितंबर के बीच पतंजलि फूड्स लिमिटेड, JSW एनर्जी लिमिटेड, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड, मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड और IDFC फर्स्ट बैंक में भी निवेश किया था. इसके अलावा, कंपनी ने ITC लिमिटेड और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में अपना निवेश बढ़ाया था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

11 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

11 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

12 hours ago

रिलायंस में लंबी पोजीशन, जियो में शॉर्ट: दलाल स्ट्रीट पर जिस ट्रेड की चर्चा है

भारत का पहला 10 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाला आईपीओ लिस्टिंग के करीब है. ऐसे में बाजार के कुछ खिलाड़ी इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि मूल कंपनी रिलायंस, उसकी सहायक कंपनी जियो से बेहतर प्रदर्शन करेगी. प्रॉस्पेक्टस से पता चलता है कि इस दांव के पीछे क्या वजह है और यह दांव चर्चा के मुकाबले लगाना कितना मुश्किल है.

13 hours ago

सितंबर में निर्यात 23% बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटे में 2.79 अरब डॉलर की कमी

आयात में 8% की बढ़ोतरी के बावजूद घटा व्यापार घाटा, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में वस्तु निर्यात 18.51% बढ़कर 259.89 अरब डॉलर हुआ.

13 hours ago


बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

11 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

7 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

8 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

8 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

12 hours ago