होम / बिजनेस / Vodafone Idea में सरकार हिस्सेदारी खरीदने को तैयार, कंपनी ने दिया है ये ऑफर

Vodafone Idea में सरकार हिस्सेदारी खरीदने को तैयार, कंपनी ने दिया है ये ऑफर

Vodafone Idea के शेयरों के 10 रुपये या उससे अधिक पर स्थिर होने के बाद टेलीकॉम मंत्रालय अधिग्रहण को मंजूरी देगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: सरकार कर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea में हिस्सेदारी खरीदने के लिए तैयार है, लेकिन एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार, सरकार तभी हिस्सेदारी खरीदेगी जब कंपनी के शेयर की कीमत 10 रुपये या इससे ज्यादा और स्थिर होती है. Vodafone Idea (VIL) के बोर्ड ने सरकार को 10 रुपए प्रति शेयर पर हिस्‍सेदारी की पेशकश की है।

Vodafone Idea का ऑफर
Vodafone Idea के बोर्ड ने सरकार को 10 रुपये प्रति शेयर की वैल्यू पर हिस्सेदारी ऑफर की है. एक आधिकारिक सूत्र ने PTI को बताया, "सेबी का एक मानदंड है कि अधिग्रहण सममूल्य (par value) पर होना चाहिए. Vodafone Idea के शेयरों के 10 रुपये या उससे अधिक पर स्थिर होने के बाद टेलीकॉम मंत्रालय अधिग्रहण को मंजूरी देगा" VIL का शेयर खबर लिखे जाने तक हालांकि 9.95 रुपये के भाव तक पहुंच चुका था. वित्त मंत्रालय ने जुलाई में ही VIL में हिस्सेदारी लेने की मंजूरी दे दी थी.

कितनी हो जाएगी सरकार की हिस्सेदारी 
कर्ज में डूबी Vodafone Idea (VIL) ने सरकार को दिए जाने वाले करीब 16,000 करोड़ रुपये की ब्याज देनदारी को इक्विटी में बदलने का विकल्प चुनने का फैसला किया है, जो कंपनी में लगभग 33 परसेंट हिस्सेदारी होगी. जबकि प्रमोटरों की हिस्सेदारी 74.99 परसेंट से कम होकर 50 परसेंट हो जाएगी. सरकार ने स्‍पेक्‍ट्रम की किस्‍त और AGR के बकाया अमाउंट पर ब्‍याज दर चार साल में चुकाने का विकल्‍प पेश किया है. साथ ही सरकार ने ब्‍याज की रकम को शेयरों में बदलने का भी विकल्‍प दिया है.

Vodafone Idea पर भारी कर्ज
30 सितंबर, 2021 तक कंपनी का कुल ग्रॉस लोन, लीज देनदारियों और बकाया को छोड़कर और ब्याज सहित 1,94,780 करोड़ रुपए था. इस रकम में 1,08,610 करोड़ रुपए के स्पेक्ट्रम पेमेंट, 63,400 करोड़ रुपए की AGR शामिल है, जो 11 जनवरी, 2022 तक बैंकों और वित्तीय संस्थानों के 22,770 करोड़ रुपए के कर्ज है. वहीं अप्रैल-जून 2022 तिमाही के अंत में VIL का कुल ग्रॉस लोन 1,99,080 करोड़ रुपए था. जिसमें 1,16,600 करोड़ रुपये के डेफर्ट स्पेक्ट्रम पेमेंट ऑब्लिगेशन, AGR देनदारियों को शामिल किया गया था. 67,270 करोड़ रुपये जो सरकार के बकाया हैं, और बैंकों और वित्तीय संस्थानों से 15,200 करोड़ रुपये का कर्ज है. 

VIDEO: कार की सीट बेल्ट पर नितिन गडकरी ने किया ये बड़ा ऐलान, जान लें वरना बहुत पछताएंगे

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

49 minutes ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

2 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

2 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

5 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

5 hours ago

बड़ी खबरें

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

2 hours ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

21 minutes ago