होम / बिजनेस / सरकार ने ई- मार्केटप्लेस ‘GeM’ पर लगने वाला ट्रांजेक्शन शुल्क घटाया, व्यापार करने में होगी आसानी

सरकार ने ई- मार्केटप्लेस ‘GeM’ पर लगने वाला ट्रांजेक्शन शुल्क घटाया, व्यापार करने में होगी आसानी

आम आदमी, छोटे कारोबारी सरकार तक अपने इन सामान और सर्विस को आसानी से पहुंचा सकें, इसलिए सरकार ने ई-मार्केटप्लेस (GeM) जैसा पोर्टल बनाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, किसी वस्तु या सर्विस की सप्लाई करते हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है. दरअसल,  ऑनलाइन पोर्टल GeM पर अब आपके लिए सरकार को अपना सामान या सर्विस बेचना आसान हो जाएगा. तो चलिए जानते हैं क्या है GeM पोर्टल और इससे कारोबारियों को क्या फायदा होगा?

GeM पोर्टल पर मिलती है ये सुविधा

देश में सरकार को कई तरह के सामान और सर्विसेस की जरूरत होती है. आम आदमी, छोटे कारोबारी सरकार तक अपने इन सामान और सर्विस को आसानी से पहुंचा सकें, इसलिए सरकार ने ई-मार्केटप्लेस (GeM) जैसा पोर्टल  बनाया है. अब इस पोर्टल पर बिजनेस करना काफी आसान होने वाला है क्योंकि सरकार ने इससे जुड़े एक बड़े चार्ज को घटा दिया है.

 10 लाख रुपये तक के सभी ऑर्डर पर जीरो ट्रांजेक्शन फीस 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सार्वजनिक खरीद के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘GeM’ ने अब पोर्टल पर विक्रेताओं और सर्विस प्रोवाइडर्स पर लगाए जाने वाले ट्रांजेक्शन शुल्क में बड़ी कटौती की है.  ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने और अधिक समावेशी अर्थव्यवस्था बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता के साथ तालमेल बिठाते हुए GeM ने हाल ही में  नई रेवेन्यू पॉलिसी लागू की है. इसके हिसाब से अब 10 लाख रुपये तक के सभी ऑर्डर पर जीरो ट्रांजेक्शन फीस लगेगी. पहले ये लिमिट 5 लाख रुपये की थी.

10 लाख से ज्यादा के ऑर्डर पर लगेगा इतना शुल्क

वहीं, 10 लाख रुपये से 10 करोड़ रुपये तक के ऑर्डर पर कुल ऑर्डर मूल्य का 0.30 प्रतिशत लेनदेन शुल्क लगाया जाएगा, जबकि पहले यह भी 0.45 प्रतिशत था. उन्होंने कहा कि 10 करोड़ रुपये से अधिक के ऑर्डर पर अब तीन लाख रुपये का एक समान शुल्क देना होगा, जो पहले 72.5 लाख रुपये तक के लेनदेन पर लगने वाले शुल्क से काफी कम है.
नए बदलावों के बाद GeM पोर्टल पर लगभग 97 प्रतिशत लेन-देन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा. जबकि शेष पर 10 लाख रुपये से अधिक के ऑर्डर मूल्य का 0.30 प्रतिशत शुल्क लगेगा. वह भी अधिकतम तीन लाख रुपये तक होगा.

इन्हें होगा फायदा

उन्होंने कहा कि नई लेनदेन शुल्क संरचना का उद्देश्य छोटे एवं मझोले कारोबारियों को फायदा पहुंचाना है. बता दें, GeM एक एकीकृत डिजिटल मंच है जो विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, राज्यों के विभागों, सार्वजनिक उद्यमों, स्वायत्त निकायों, पंचायतों, राज्य सहकारी समितियों द्वारा वस्तुओं और सेवाओं की खरीद की सुविधा देता है. इसकी शुरुआत वर्ष 2016 में की गई थी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

13 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

13 hours ago

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

14 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

15 hours ago

'100% Pure' का दावा पड़ा भारी! FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगाई रोक

FSSAI के आदेश के मुताबिक, जिन उत्पादों पर कार्रवाई की गई है उनमें शहद, एप्पल साइडर विनेगर, वर्जिन कोकोनट ऑयल, तिल का तेल, गाय का घी, नारियल पानी, नारियल का दूध और अन्य खाद्य उत्पाद शामिल हैं.

17 hours ago

बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

14 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

13 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

13 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

16 hours ago