होम / बिजनेस / आखिर ऐसा क्या हुआ कि Dairy Products इम्पोर्ट करने की आ गई नौबत?

आखिर ऐसा क्या हुआ कि Dairy Products इम्पोर्ट करने की आ गई नौबत?

दूध के दाम पिछले कुछ समय में कई बार बढ़ चुके हैं. माना जा रहा है कि कीमतों में अभी और इजाफा हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत को डेयरी प्रोडक्ट्स (Dairy Products) का आयात करना पड़ सकता है. इस खबर के सामने आने के बाद से ही यह सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर ऐसी नौबत आई कैसे? भारत में बड़े पैमाने पर दूध का उत्पादन होता है. FAOSTAT के आंकड़ों के मुताबिक, भारत दूध उत्पादन के मामले में दुनिया में पहले नंबर पर है. तो फिर ऐसा क्या हुआ कि सरकार डेयरी प्रोडक्ट्स आयात करने पर विचार कर रही है?

इस वजह से बढ़ रहे दाम
दूध के दामों में पिछले 15 महीनों में 12 से 15 फीसदी की तेजी आई है, जो आगे भी जारी रह सकती है. यानी दूध अभी और महंगा हो सकता है. दूध की कीमतों में तेजी दो कारणों से आ रही है. पहला - मवेशियों का चारा लगातार महंगा हो रहा है और दूसरा - फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में दूध के उत्पादन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. दरअसल, मवेशियों में लंपी बीमारी के कारण दूध का उत्पादन प्रभावित हुआ है. जबकि डिमांड 8 से 10 प्रतिशत बढ़ गई है. 

घी और मक्खन की किल्लत
मीडिया रिपोर्ट्स में सरकारी आंकड़ों के हवाले से बताया गया है कि दूध उत्पादन वर्ष 2021-22 में 6.25 प्रतिशत फीसदी बढ़कर 22.1 करोड़ टन रहा था. उससे पहले 2020-21 यह में 20.8 करोड़ टन था, लेकिन वित्त वर्ष 2022-23 में इसमें बढ़ोत्तरी नहीं हुई. बता दें कि भारत ने आखिरी बार साल 2011 में डेयरी उत्पादों का आयात किया था. अब वही स्थिति फिर से बन रही है. खासकर, घी और मक्खन जैसे उत्पादों को आयात करना पड़ सकता है. पशुपालन और डेयरी सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर डेयरी उत्पादों के आयात पर विचार किया जा सकता है. 

इस वजह से होगा आयात!
राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में दूध उत्पादन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई. इस कारण डेयरी प्रोडक्ट्स डिमांड और सप्लाई में बड़ा अंतर आ गया है. उन्होंने कहा कि दक्षिणी राज्यों में दूध के स्टॉक की स्थिति का आकलन करने के बाद यदि जरूरी हुआ, तो सरकार घी और मक्खन जैसे उत्पादों के आयात का फैसला ले सकती है. उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में दूध की सप्लाई में कोई बाधा नहीं है. स्किम्ड मिल्क पाउडर का पर्याप्त भंडार है, लेकिन फैट, मक्खन और घी का स्टॉक पिछले साल के मुकाबले कम है.

चारे की समस्या बढ़ी 
पशुपालन और डेयरी सचिव सिंह ने यह भी कहा कि फिलहाल आयात फायदेमंद नहीं है, क्योंकि हाल के महीनों में अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी आई है. हम देश के बाकी हिस्सों में उत्पादन का आकलन करेंगे और फिर कोई फैसला लेंगे. गौरतलब है कि पिछले साल लंपी बीमारी से 1.89 लाख मवेशियों की मौत हो गई थी. इससे दूध का उत्पादन तो नहीं बढ़ा, जबकि मांग में तेजी दर्ज की गई. सिंह ने माना कि चारे की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण दूध के दामों में इजाफा हो रहा है. उन्होंने कहा कि चारे की आपूर्ति में समस्या है क्योंकि पिछले चार वर्षों में चारे की फसल का रकबा भी स्थिर रहा है.

भारत है दुनिया में नंबर 1 
हाल ही में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने लोकसभा में बताया था कि 2021-22 में वैश्विक दूध उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी 24 प्रतिशत थी. साल 2014-15 और 2021-22 के बीच देश में मिल्क प्रोडक्शन में 51 फीसदी बढ़ोतरी हुई थी. Food & Agriculture Organization Corporate Statistical Database (FAOSTAT) के आंकड़ों के मुताबिक, भारत दूध उत्पादन के मामले में दुनिया में पहले नंबर पर है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

5 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

5 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

7 hours ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

8 hours ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

8 hours ago

बड़ी खबरें

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

5 hours ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

5 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

7 hours ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

10 hours ago