होम / बिजनेस / 'सरकार दे रही है व्यापारियों का साथ, GST से व्यापार करना हुआ आसान'
'सरकार दे रही है व्यापारियों का साथ, GST से व्यापार करना हुआ आसान'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो विजन है वो आज पूरा संसार देख रहा है, जिससे भारत नई दिशा में जा रहा है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
आगराः यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार व्यापारियों की हितैषी है और वो सुगम कारोबार करने के लिए सभी तरह की सुविधाएं मुहैया करा रही है. वो आगरा के लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर अपने विचार रख रही थीं.
उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल रह चुकी मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो विजन है वो आज पूरा संसार देख रहा है, जिससे भारत नई दिशा में जा रहा है. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा छोटे-छोटे उद्योगपतियों को भी आगे बढ़ाया जा रहा है.
ऐसे उद्योगपतियों को सभी प्रकार की सरकारी सुविधाएं आसानी से मिल सके और वह अपना कारोबार आगे बढ़ा सकें इस दिशा में बहुत सारा काम हो रहा है.
समारोह में शरीक हुए 4000 से ज्यादा सदस्य
लघु उधोग भारती के 4000 से ज्यादा सदस्य इस सम्मान समारोह में शामिल हुए. कार्यक्रम का विषय NEW INDIA NEW VISION 2022 रखा गया.समारोह में आगरा ओर आगरा जनपद के सभी व्यापारी लोगों का स्वागत AFMAC के प्रेसिडेंट पूरन डावर, लघु उधोग भारती के प्रेसिडेंट भूबेश अग्रवाल ने किया.
शिक्षा का ज्ञान होना जरूरी
AFMAC के चेयरमैन पूरन डावर ने बताया कि शिक्षा का होना बहुत जरूरी है. आज जैसे हम देख रहे हैं छोटी सी-छोटी जातियां भी शिक्षा पर जोर नहीं दे रही हैं, परंतु उन सभी को शिक्षा का ज्ञान होना बहुत जरूरी है, जिससे की आने वाले समय में भारत को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया जा सके.
अपने लोगों को नये उद्योगो को खोल कर, ज्यादा से ज्यादा नौकरी दे सकें ऐसा कुछ काम करना चाहिए. पीएम नरेंद्र मोदी जी के द्वारा जो मुहिम मेक इन इंडिया की चलाई गई है, यह नारा नहीं बल्कि ये नये भारत की पहचान है जो कि आने वाले समय में देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगा.
GST से भारत में व्यापार करना हुआ आसान
समारोह में नई तकनीक जो कि समय-समय पर बदल रही है उसके बारे में चर्चा की गई. 2017 में GST का सबसे बड़ा चेंज आया. यह सभी व्यापारियों के लिए एक नया टैक्स सिस्टम था. वह तब से और अब तक कैसा रहा इस पर चर्चा की गई. यह भी बताया गया कि वन टैक्स वन नेशन लागू होने से पूरे भारत में व्यापार करना कैसे आसान हो गया है.
इससे पहले लघु उधोग भारती में 170 से ज़्यादा लोगों ने सदस्यता भी ली. कार्यक्रम के अंत में लघु उधोग भारती के प्रेसिडेंट भूबेश अग्रवाल ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया.
टैग्स