होम / बिजनेस / ग्रीन हाइड्रोजन मिशन में सरकार दे रही इतनी सब्सिडी, अडानी समेत 13 कंपनियों को होगा फायदा!

ग्रीन हाइड्रोजन मिशन में सरकार दे रही इतनी सब्सिडी, अडानी समेत 13 कंपनियों को होगा फायदा!

देश में इलेक्ट्रोलाइजर्स के निर्माण के लिए SIGHT योजना की दूसरी किश्त के तहत सब्सिडी प्राप्त करने के लिए 13 कंपनियों को चुना गया है. सरकार ने इसके लिए करोड़ों रुपयों का आवंटन किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं. इसी कड़ी में अब सरकार इलेक्ट्रोलाइजर्स के निर्माण के लिए स्ट्रैटेजिक इंटरवेंशन फॉर ग्रीन हाइड्रोजन ट्रांजिशन (SIGHT) योजना के तहत देश के दिग्गज समूहों को सब्सिडी प्रदान करने जा रही है. इसमें अडानी एंटरप्राइजेज सहित 13 कंपनियों को शामिल किया गया है. इन कंपनियों ने SIGHT योजना के तहत प्रोत्साहन के लिए पात्र क्षमताएं हासिल की हैं. तो आइए ये कंपनियां कौन-कौन सी हैं और सरकार इस सब्सिडी पर कितना खर्च कर रही है?

सरकार करेगी 2200 करोड़ रुपयों का आवंटन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार SIGHT योजना की दूसरी किश्त के तहत सब्सिडी प्राप्त करने के लिए तेरह कंपनियों को चुना गया है. योजना में दूसरी किश्त के लिए 2200 करोड़ रुपयों का आवंटन किया गया है. आपको बता दें, जनवरी 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 19,744 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को मंजूरी दी थी. इसके साथ ही सरकार ने इलेक्ट्रोलाइजर मैन्युफैक्चरिंग और ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए प्रोत्साहन योजनाओं के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं. SIGHT) योजना के तहत सरकार अडानी एंटरप्राइजेज, वारी एनर्जीज, ओहमियम ऑपरेशंस और अवाडा इलेक्ट्रोलाइजर्स सहित 13 कंपनियों को सब्सिडी देगी. 

क्या है सरकार का मिशन?

सरकार का यह मिशन स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से भारत के आत्मनिर्भर बनने के लक्ष्य में योगदान देगा. मिशन अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण डीकार्बोनाइजेशन, जीवाश्म ईंधन आयात पर निर्भरता को कम करने और भारत को ग्रीन हाइड्रोजन में टेक्नोलॉजी और मार्केट लीडरशिप संभालने में सक्षम करेगा. 

ये है मिशन का लक्ष्य

मिशन का लक्ष्य 2030 तक एमएमटी की वार्षिक हरित हाइड्रोजन उत्पादन क्षमता को पांच इकाइयों तक विस्तारित करने की उम्मीद है. यह अनुमान लगाया गया है कि हरित हाइड्रोजन की लक्षित मात्रा का उत्पादन और उपयोग करके, सालाना लगभग 50 एमएमटी CO2 उत्सर्जन से बचा जा सकता है. इसके अलावा, सरकार हरित हाइड्रोजन क्षेत्र के विकास में कई देशों के साथ द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा दे रही है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

12 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

13 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

15 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

16 hours ago

BRICS देशों में यूपी का जलवा, ₹50,000 करोड़ के निर्यात से बनाया नया रिकॉर्ड

BRICS और सहयोगी देशों को उत्तर प्रदेश से 5.36 अरब डॉलर का निर्यात, राज्य के MSME, हस्तशिल्प और चमड़ा उद्योग ने बनाया नया रिकॉर्ड

16 hours ago

बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

12 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

13 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

16 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.