होम / बिजनेस / सरकार ने अब इस कंपनी में 25% हिस्सेदारी की बिक्री को दी मंजूरी 

सरकार ने अब इस कंपनी में 25% हिस्सेदारी की बिक्री को दी मंजूरी 

BCCL देश के सबसे बड़े कोयला PSU कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी है, सरकार ने इसके 25 प्रतिशत हिस्‍सेदारी की बिक्री की मंजूरी दे दी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

केन्‍द्र सरकार ने कोल इंडिया की सहायक कंपनी BCCL के 25 प्रतिशत शेयरों के विनिवेश को मंजूरी दे दी है. सरकार ने इस पर अंतिम निर्णय के लिए एक उच्‍च अधिकार प्राप्‍त तीन मंत्रियों के समूह का गठन किया था. इस मंत्रिसमूह ने इस विनिवेश को हरी झंडी दे दी है. अब इससे जुड़ी सभी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है जिसके बाद इसका विनिवेश कर दिया जाएगा. 


किस-किस के नेतृत्‍व में बना था मंत्रिसमूह 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केन्‍द्र सरकार ने इस पर महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने के लिए जो मंत्रिसमूह बनाया था उसमें केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीमातरण, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी को शामिल किया था. तीनों मंत्रियों ने इस विनिवेश के सभी पहलूओं की जांच करके इसे हरी झंडी दे दी है. इसके बाद बीसीसीएल की इक्विटी का 25 प्रतिशत विनिवेश करने को मंजूरी मिल गई है.  मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि समिति द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद इसे कोल इंडिया लिमिटेड के बोर्ड को भेजा गया, जिसने इसे मंजूरी भी दे दी है. हालाँकि, एक बात अभी भी स्पष्ट नहीं है कि बीसीसीएल के शेयरों का विनिवेश रणनीतिक बिक्री के जरिए किया जाएगा या ये आईपीओ का रूप लेगा.


सरकार मई में ही ले चुकी थी इसका निर्णय 
सरकार की ओर से इसकी जानकारी मई 2022 में ही दी जा चुकी थी कि बीसीसीएल के 25 प्रतिशत शेयरों का विनिवेश करने की योजना है. सभी तरह की अनुमति लेने के बाद इसकी स्‍टॉक एक्‍सचेंजों में लिस्टिंग कराने की बात कही गई थी. उसके बाद कोल इंडिया ने कहा था कि सरकार की मंजूरी के बाद ही इस मामले में आगे बढ़ा जाएगा. सरकार की उसी मंजूरी के लिए तीन मंत्रियों के मंत्रिसमूह को इसकी जिम्‍मेदारी दी गई थी. अब उसकी हरी झंडी के बाद इसे मंजूरी मिल गई है. 


कब बनी थी बीसीसीएल 
BCCL कोल इंडिया की एक सहायक कंपनी है. इसकी स्थापना जनवरी 1972 में की गई थी. सरकार ने इस कंपनी की स्‍थापना धनबाद के झरिया और रानीगंज कोलफील्ड्स में कोकिंग कोल खदानों के संचालन के लिए किया गया था. उस इलाके में कुल 214 कोयले की खदानें हैं. बाद में सरकार ने इसका राष्‍ट्रीयकरण कर दिया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

56 minutes ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

2 hours ago

IndiaMART का Q1FY27 प्रदर्शन: राजस्व 11% बढ़कर 414 करोड़ रुपये पहुंचा, मुनाफा 172 करोड़ रुपये

EBITDA मार्जिन 35% रहा, ग्राहक कलेक्शन बढ़कर 463 करोड़ रुपये हुआ; AI के इस्तेमाल से प्लेटफॉर्म को मजबूत करने पर जोर

3 hours ago

अब जमीन भी बनेगी डिजिटल एसेट! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड टोकन कानून

इस प्रस्तावित कानून का उद्देश्य अचल संपत्तियों को ब्लॉकचेन तकनीक के जरिए टोकनाइज करने के लिए एक मजबूत कानूनी ढांचा तैयार करना है.

4 hours ago

जन्मदिन विशेष: CA से BSE चेयरमैन तक, एस. रवि की चार दशक लंबी भरोसे की यात्रा

पूर्व बीएसई चेयरमैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉरपोरेट गवर्नेंस विशेषज्ञ एस. रवि ने पिछले चार दशकों में भारतीय वित्तीय संस्थानों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

5 hours ago


बड़ी खबरें

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

3 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

56 minutes ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

2 hours ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

6 hours ago

IndiaMART का Q1FY27 प्रदर्शन: राजस्व 11% बढ़कर 414 करोड़ रुपये पहुंचा, मुनाफा 172 करोड़ रुपये

EBITDA मार्जिन 35% रहा, ग्राहक कलेक्शन बढ़कर 463 करोड़ रुपये हुआ; AI के इस्तेमाल से प्लेटफॉर्म को मजबूत करने पर जोर

3 hours ago