होम / बिजनेस / साल के पहले दिन कमाई को लेकर सरकार को मिली बुरी खबर, इतना हुआ नुकसान 

साल के पहले दिन कमाई को लेकर सरकार को मिली बुरी खबर, इतना हुआ नुकसान 

भले ही दिसंबर में जीएसटी कलेक्‍शन में कमी देखने को मिली थी लेकिन पिछले साल के मुकाबले इस साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सरकार का जीएसटी कलेक्‍शन का आंकड़ा 2023 में हर महीने बेहतरीन आंकड़ों के साथ सामने आता रहा लेकिन आखिरी महीने में इसने निराश कर दिया. दिसंबर महीने में जीएसटी कलेक्‍शन का आंकड़ा गिरकर 1.67 लाख करोड़ रुपये तक ही पहुंच सका. हालांकि सरकार के लिए संतोषजनक बात ये रही कि ये पिछले साल से 10 प्रतिशत ज्‍यादा है. लेकिन अगर पिछले तीन महीनों के आंकड़ों को देखें तो उस अनुसार इसमें गिरावट हुई है.

पिछले तीन महीने में कितना हो रहा था कलेक्‍शन 
अगर सरकार की कमाई के पिछले तीन महीनों के आंकड़ों को देखें तो उसने एक अलग सकारात्‍मक माहौल बना दिया था. नवंबर में जहां 1.67 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्‍शन आया था वहीं अक्‍टूबर में ये 1.72 लाख करोड़ रुपये रहा था, जबकि सितंबर में ये 1.62 लाख करोड़ रुपये था, लेकिन दिसंबर में गिरकर 1.64 लाख करोड़ रुपये था. अप्रैल से लेकर दिसंबर तक जीएसटी कलेक्‍शन के आंकड़ों में 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. पिछले 9 महीने में देश का जीएसटी कलेक्‍शन 14.97 करोड़ रुपये रहा है. 

सरकार ने सेटल किया इतना अमाउंट 
केन्‍द्र सरकार ने दिसंबर में जो जीएसटी कलेक्‍ट किया उसके अनुसार ये आंकड़ा 164882 करोड़ रहा. इसमें सीजीएसटी 30443 करोड़ रुपये रहा, जबकि SGST 37,935 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 84255 करोड़ रुपये और सेस 12249 करोड़ रुपये सेस जमा हुआ. हालांकि ये साल का ऐसा सातवां महीना रहा जब जीएसटी कलेक्‍शन 1.6 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा रहा है. केन्‍द्र सरकार ने आईजीएसटी में से 40,057 करोड़ रुपये सीजीएसटी और 33652 करोड़ रुपये एसजीएसटी को सेटल भी कर दिया है. रेग्‍यूलर सेटलमेंट के बाद दिसंबर, 2023 में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 70,501 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 71,587 करोड़ रुपये है.

ये भी पढें: इस कंपनी के शेयर ने साल के पहले दिन लगाई बड़ी छलांग, क्‍या आगे भी जारी रहेगी बढ़त?
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

1 hour ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

1 hour ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.