होम / बिजनेस / सरकार ने दी मंजूरी: 2.38 लाख करोड़ की सैन्य खरीद से सशस्त्र बलों का आधुनिकीकरण

सरकार ने दी मंजूरी: 2.38 लाख करोड़ की सैन्य खरीद से सशस्त्र बलों का आधुनिकीकरण

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अब तक DAC ने कुल 55 प्रस्तावों के लिए AoN दी है, जिनकी कुल लागत लगभग 6,73,000 करोड़ रुपये है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

सरकार ने भारतीय सेना, वायु सेना और तट रक्षक बल के आधुनिकीकरण के लिए 2,38,000 करोड़ रुपये की नई सैन्य खरीद को मंजूरी दे दी है. यह कदम सशस्त्र बलों की परिचालन क्षमताओं को मजबूत करने और पुराने हथियार प्लेटफॉर्म को आधुनिक बनाने की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा वार्षिक प्रयास है.

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने विभिन्न परियोजनाओं के लिए "आवश्यकता की स्वीकृति" (Acceptance of Necessity – AoN) दी. परिषद के अध्यक्ष भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं.

भारतीय सेना के लिए प्रमुख स्वीकृतियाँ

भारतीय सेना के लिए मंजूरी दी गई परियोजनाओं में शामिल हैं:

1. एयर डिफेंस ट्रैक्ड सिस्टम
2. आर्मर्ड-पियर्सिंग टैंक गोला-बारूद
3. हाई-कैपेसिटी रेडियो रिले सिस्टम
4. धनुष तोप प्रणाली
5. रनवे-इनडिपेंडेंट एरियल सर्विलांस प्लेटफॉर्म

इन खरीदों का उद्देश्य वास्तविक समय में वायु रक्षा नियंत्रण, सुरक्षित संचार, लंबी दूरी की फायरपावर और विभिन्न भौगोलिक परिस्थितियों में युद्धभूमि निगरानी को बेहतर बनाना है.

वायु सेना के लिए स्वीकृतियाँ

भारतीय वायु सेना को मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, अतिरिक्त S-400 लॉन्ग-रेंज सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली, रिमोटली पाइलटेड स्ट्राइक एयरक्राफ्ट और Su-30 फाइटर जेट इंजन का ओवरहाल की मंजूरी मिली है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, नए ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट पुराने AN-32 और IL-76 फ्लीट्स की जगह लेंगे, जबकि इंजन ओवरहाल फ्रंटलाइन लड़ाकू विमानों की परिचालन जीवन अवधि बढ़ाएंगे.

तटीय सुरक्षा के लिए स्वीकृतियाँ

भारतीय तट रक्षक बल को तटीय निगरानी, टोही, खोज और बचाव मिशन और लॉजिस्टिक सपोर्ट के लिए भारी-भरकम एयर कुशन व्हीकल्स (हवाई कुशन वाहन) खरीदने की मंजूरी दी गई. बता दें, वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अब तक DAC ने कुल 55 प्रस्तावों के लिए AoN दी है, जिनकी कुल लागत लगभग 6,73,000 करोड़ रुपये है. इसी अवधि में 2,28,000 करोड़ रुपये मूल्य के पूंजीगत खरीद अनुबंध भी साइन किए गए हैं. सरकार ने बताया कि यह दोनों आंकड़े किसी भी एक वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड स्तर को दर्शाते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

9 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

9 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

10 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

10 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

10 hours ago

बड़ी खबरें