होम / बिजनेस / सरकार ने कम किया विंडफॉल टैक्स, क्या तेल के दाम होंगे कम?

सरकार ने कम किया विंडफॉल टैक्स, क्या तेल के दाम होंगे कम?

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत ने कच्चे पेट्रोलियम तेल पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स (Windfall Tax) की कीमत को 6,400 रुपये प्रति टन से कम करके 50.14 डॉलर्स यानी 4,100 रुपये कर दिया है. सरकार द्वारा जारी की गयी एक नोटिफिकेशन की मानें तो यह नई कीमतें आज से लागू कर दी जायेंगी. 

कितना हुआ बदलाव
सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है . अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में होने वाले बदलावों के मद्देनजर ही सरकार टैक्स की दरों में एक बार में बदलाव करती है. 4 अप्रैल 2023 को भारत ने कच्चे पेट्रोलियम तेल पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स को 3,500 रुपये प्रति टन से कम करके जीरो कर दिया था. बाद में 19 अप्रैल 2023 को कच्चे तेल पर लगने वाले टैक्स को बढ़ाकर 6,400 रुपये प्रति टन कर दिया गया था. 

क्यों बढाया गया विंडफॉल टैक्स
पिछले साल जुलाई में भारत ने कच्चे तेल के निर्माताओं पर विंडफॉल टैक्स लगाते हुए गैसोलीन, डीजल और एविएशन फ्यूल पर टैक्स को बढ़ा दिया था. प्राइवेट रिफाइनर्स विदेशी मार्केटों में तेजी से बढ़ते रिफाइनिंग मार्जिन्स से प्रॉफिट कमाना चाहते थे और अपने ही देश में पेट्रोलियम बेचने से बच रहे थे जिसकी वजह से सरकार को द्वारा यह फैसला लिया गया था. 

क्या होता है विंडफॉल टैक्स? 
जब सरकार को लगता है कि कुछ विशेष इंडस्ट्रीज को उम्मीद से ज्यादा और एवरेज से ज्यादा प्रॉफिट मिल रहा है तो वह इन इंडस्ट्रीज पर ज्यादा टैक्स लगाती है जिसे विंडफॉल टैक्स के नाम से जाना जाता है. युक्रेन और रूस के युद्ध का उदाहरण लेते हैं. रूस और युक्रेन के युद्ध से ऑयल और गैस इंडस्ट्रीज के प्रॉफिट में अचानक बहुत तेजी से उछाल देखने को मिला था और इसीलिए सरकारों ने इन इंडस्ट्रीज पर विंडफॉल टैक्स लगाया था. 
 
यह भी पढ़ें: Swiggy का एक और प्रोग्राम हो गया बंद, क्या कर रही है कंपनी?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

4 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

4 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

5 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

5 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

6 hours ago

बड़ी खबरें