होम / बिजनेस / खाने का तेल: सरकार के निर्देश से लोगों को ऐसे मिलेगा डबल फायदा

खाने का तेल: सरकार के निर्देश से लोगों को ऐसे मिलेगा डबल फायदा

रसोई गैस के आसमान छूते दाम के बीच सरकार ने खाद्य तेल कंपनियों को खाने के तेल पर 10 रुपए कम करने के निर्देश दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

एक तरफ जहां रसोई गैस के दाम में सीधे 50 रुपए का इजाफा हुआ है. वहीं, सरकार ने खाद्य तेल कंपनियों को निर्देश दिया है कि आयातित खाद्य तेल (Edible Oil Price) के दामों में 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती करें. बीते कुछ समय से जिस तरह से गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं, उसके हिसाब से यह कमी ऊंट के मुंह में जीरे के समान है, लेकिन कुछ न मिलने से कुछ मिलना ही बेहतर होता है. 

बंद करें वजन का खेल
वैसे सरकार ने दाम कम करने के अलावा भी एक और निर्देश कंपनियों को दिया है. कंपनियों से कहा गया है कि वजन घटाने का खेल बंद होना चाहिए. दरअसल, ऐसी शिकायतें मिलती रहती हैं कि तेल के पैकेट पर जितना वजन बताया जाता है, कभी-कभी उससे कम मिलता है. खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय के अनुसार, कुछ कंपनियां खाद्य तेल 15 डिग्री तापमान पर पैक करती हैं. इस तापमान पर तेल फैलता है और उसका वजन कम होता है. इसलिए कंपनियों को ऐसा न करके को कहा गया है. यानी अगर कंपनियां सरकार के इस निर्देश पर गंभीरता से अमल करती हैं, तो उपभोक्ताओं को दोहरा फायदा होगा. मतलब कम दाम और पूरा सामान.

इसलिए चढ़ीं थीं कीमतें
भारत अपनी खाद्य तेल जरूरत का 60% आयात करता है. यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण खाद्य तेल कीमतों में जबरदस्त उछाल आया था, नतीजतन घरेलू बाजार में भी कीमतें आसमान पर पहुंच गईं. वहीं, इडोनेशिया ने 28 अप्रैल को निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय किया था, इसका भी देश में दामों पर असर पड़ा. पांडेय के अनुसार, कंपनियों को बताया गया है कि पिछले एक सप्ताह में वैश्विक कीमतों में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है. इसका लाभ उपभोक्ताओं को दिया जाना चाहिए. प्रमुख खाद्य तेल निर्माताओं ने वादा किया है कि अगले सप्ताह तक सभी आयातित खाद्य तेल जैसे कि पाम तेल, सोयाबीन और सूरजमुखी पर MRP को 10 रुपये प्रति लीटर तक कम किया जाएगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

6 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

9 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

11 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

11 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

11 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

6 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

14 hours ago