✕

होम / बिजनेस / भारत पर गूगल का 10 अरब डॉलर का दांव: आंध्र प्रदेश में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर

भारत पर गूगल का 10 अरब डॉलर का दांव: आंध्र प्रदेश में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर

गूगल का यह 10 अरब डॉलर का निवेश भारत के डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

गूगल (Google) भारत में अब तक का अपना सबसे बड़ा निवेश करने जा रहा है. दरअसल, कंपनी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में 10 अरब डॉलर (करीब 88,730 करोड़ रुपये) की लागत से एशिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर क्लस्टर स्थापित करेगी. यह परियोजना न केवल भारत के डिजिटल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगी, बल्कि देश की टेक्नोलॉजी इकोनॉमी को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी.

विशाखापट्टनम बनेगा डिजिटल पावरहाउस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह डेटा सेंटर क्लस्टर विशाखापट्टनम जिले के अडविवाराम और तारलुवाडा गांवों के साथ-साथ पड़ोसी अनाकापल्ली जिले के रामबिल्ली गांव में तीन अलग-अलग कैंपस में बनाया जाएगा. इस प्रोजेक्ट की कुल क्षमता 1 गीगावॉट होगी, जो भारत ही नहीं, पूरे एशिया में सबसे बड़ी होगी.

बेहतर कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए तीन हाई-कैपेसिटी सबमरीन केबल्स बिछाई जाएंगी. इसके लिए विशेष केबल लैंडिंग स्टेशन और मेट्रो फाइबर नेटवर्क तैयार किया जाएगा. राज्य सरकार का लक्ष्य है कि विशाखापट्टनम को मुंबई से दोगुना सबमरीन नेटवर्क से जोड़ा जाए.

वैश्विक उपस्थिति और विस्तार की तैयारी

गूगल और इसकी सहायक कंपनियां वर्तमान में दुनिया के 11 देशों अमेरिका, ताइवान, जापान, सिंगापुर, आयरलैंड, नीदरलैंड, डेनमार्क, फिनलैंड, जर्मनी, बेल्जियम और चिली में 29 स्थानों पर डेटा सेंटर संचालित कर रही हैं. भारत में यह परियोजना गूगल की वैश्विक विस्तार रणनीति का अहम हिस्सा होगी.

सरकारी साझेदारी और परियोजना की प्रगति

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दिसंबर 2024 में ही गूगल के साथ इस परियोजना के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए थे. अब इसकी औपचारिक मंजूरी 14 अक्टूबर को राज्य के आईटी मंत्री नारा लोकेश और गूगल की टीम के बीच होने की संभावना है. यह क्लस्टर जुलाई 2028 तक पूरी तरह चालू होने की उम्मीद है. हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

भारत के डिजिटल भविष्य को मिलेगी रफ्तार

यह डेटा सेंटर क्लस्टर भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय एआई इंफ्रास्ट्रक्चर हब का केंद्र बनेगा. इससे न केवल आंध्र प्रदेश बल्कि पूरे भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को जबरदस्त प्रोत्साहन मिलेगा. इस निवेश से देश में AI, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा प्रोसेसिंग और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के क्षेत्र में रोजगार और नवाचार दोनों को गति मिलेगी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

1 hour ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

1 hour ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 hour ago

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

12 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

16 hours ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

1 hour ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

1 hour ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

18 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

16 hours ago