होम / बिजनेस / Gpay या फिर Paytm से कर रहे हैं मोबाइल रिचार्ज? अब देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे!
Gpay या फिर Paytm से कर रहे हैं मोबाइल रिचार्ज? अब देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे!
अगर आप भी गूगल पे (Google Pay) या फिर पेटिएम (Paytm) से रिचार्ज कर रहे हैं तो अब आपको सुविधा शुल्क भी देना होगा.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
आज के जमाने में मोबाइल रिचार्ज करना काफी आसान हो गया है. जब भी मोबाइल रिचार्ज ख़त्म हो जाता है तो हम अपने फोन को Wifi से कनेक्ट करके बहुत ही आसानी से गूगल पे (Gpay) या फिर पेटिएम (Paytm) का इस्तेमाल करके अपना मोबाइल नंबर रिचार्ज कर सकते हैं. अगर आप भी मोबाइल रिचार्ज करने के लिए गूगल पे या फिर पेटिएम जैसे एप्लीकेशन्स का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है.
क्या है पूरा मामला?
अब अगर आप गूगल पे (Gpay) या फिर पेटिएम (Paytm) का इस्तेमाल करके अपने मोबाइल फोन को रिचार्ज करते हैं तो आपको बता दें कि आपका मोबाइल रिचार्ज अब आपको थोडा ज्यादा महंगा पड़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि गूगल पे (Gpay) और पेटिएम (Paytm) द्वारा अब मोबाइल रिचार्ज करने के लिए सुविधा शुल्क लिया जा रहा है. भारत में प्रमुख रूप से गूगल पे और पेटिएम जैसे मोबाइल ऐप्स का ही इस्तेमाल किया जाता है. गैस, बिजली, क्रेडिट कार्ड के बिल भरने हों या फिर रोजाना UPI पेमेंट करनी हो, भारत में आमतौर पर सबसे ज्यादा गूगल पे और पेटिएम जैसे ऐप्स का ही इस्तेमाल किया जाता है.
कितना शुल्क ले रहे Gpay और Paytm?
पहले गूगल पे (Gpay) और पेटिएम (Paytm) द्वारा मोबाइल रिचार्ज पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता था लेकिन अब हालात बदल गए हैं और इन दोनों ही डिजिटल पेमेंट ऐप्स द्वारा मोबाइल रिचार्ज करने पर सुविधा शुल्क लिया जाने लगा है. माना जा रहा है कि गूगल पे और पेटिएम भारत के करोड़ों/अरबों रुपए के डिजिटल पेमेंट सिस्टम से अब कमाई करने के बारे में सोच रहे हैं. कई लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा की और बताया कि गूगल पे और पेटिएम अब मोबाइल रिचार्ज पर सुविधा शुल्क लेने लगे हैं. उदाहरण के लिए अगर आप गूगल पे और पेटिएम से 750 रुपयों का रिचार्ज करते हैं तो सुविधा शुल्क के रूप में गूगल पे आपसे 3 रुपए और पेटिएम आपसे 3 रुपए का सुविधा शुल्क ले रहे हैं.
यह भी पढें: IPO: दूसरे दिन भी जारी Tata Technologies की रफ्तार, Flair Writing का कुछ ऐसा है हाल!
टैग्स