होम / बिजनेस / Google को भी लगने लगा मंदी का डर, सुंदर पिचाई ने Hiring को लेकर कह दी यह बड़ी बात

Google को भी लगने लगा मंदी का डर, सुंदर पिचाई ने Hiring को लेकर कह दी यह बड़ी बात

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी अब नई नौकरियों को लेकर के एक बड़ी बात कह दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः बड़ी से बड़ी टेक कंपनियों को भी मंदी का डर लगने लगा है. फेसबुक को संचालित करने वाली कंपनी मेटा हो या फिर माइक्रोसॉफ्ट अथवा गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट, सभी को लग रहा है कि कॉस्ट कटिंग करनी होगी ताकि अगर अगले साल मंदी आती है तो उनको ज्यादा नुकसान न हो. गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी अब नई नौकरियों को लेकर के एक बड़ी बात कह दी है.

कर्मचारियों को लिखा ईमेल

सुंदर पिचाई ने साल 2022 और 2023 के लिए कंपनी में नई भर्तियों को लेकर के कर्मचारियों को एक मेल लिखा है. इसमें उन्होंने कहा है कि गूगल और अल्फाबेट में नई भर्तियां केवल जरूरत भर के लिए होंगी. इसमें भी प्रॉयोरिटी केवल आवश्यक सेवाओं के लिए होगी. कंपनी केवल इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी एनालिसिस और खास पदों पर ही नए लोगों को जॉब ऑफर करेगी.

छह महीने में दी 10 हजार लोगों को जॉब

कंपनी ने इस साल के शुरुआती छह महीनों में ही 10 हजार लोगों को नौकरी पर रखा है. इसका मतलब यह है कि 2022 का नौकरी पर नए लोगों को रखने का कोटा पूरा हो चुका है. इसलिए अब जॉब की प्रक्रिया धीमी की जाएगी. पिचाई के ईमेल से साफ है कि गूगल को भी अब आर्थिक मंदी आती दिखाई दे रही है. इससे अब कॉलेज के जरिए होने वाला कैंपस प्लेसमेंट पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा.

मंदी से अछूता नहीं है गूगल

सुंदर पिचाई ने ईमेल में लिखा है कि, “अन्‍य कंपनियों की तरह हम भी आर्थिक मंदी से अछूते नहीं हैं. अनिश्चित वैश्विक आर्थिक परिदृश्‍य की हम अनदेखी नहीं कर सकते.  आर्थिक मंदी जैसी चुनौतियों को बाधाओं के रूप में नहीं बल्कि इनको अवसर के रूप में देखा है. वर्तमान परिस्थितियों को भी हम अवसर में बदलेंगे.”

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

34 minutes ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

3 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

4 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

5 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

5 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

34 minutes ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

8 hours ago