✕

होम / बिजनेस / Flipkart में निवेश की तैयारी में Google, कर सकता है इतने करोड़ डॉलर का निवेश

Flipkart में निवेश की तैयारी में Google, कर सकता है इतने करोड़ डॉलर का निवेश

फ्लिपकार्ट में निवेश करने के साथ ही गूगल उसे क्लाउड सर्विस भी प्रदान करेगी. इसकी मदद से फ्लिपकार्ट को छोटे शहरों और गांवों तक पहुंचने में मदद मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के ई-कॉमर्स सेक्टर में बड़ी हलचल होने वाली है. दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) ने वालमार्ट (Walmart) के स्वामित्व वाली भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) में निवेश किया है. फ्लिपकार्ट द्वारा 1 अरब डॉलर हासिल करने के लिए किए जा रहे हालिया फंडिंग राउंड में गूगल ने लगभग 35 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट किया है. फ्लिपकार्ट ने यह राउंड साल 2023 में शुरू किया था. इसके साथ ही वह फ्लिपकार्ट की पार्टनर बन गई है. 

35 करोड़ डॉलर लगाएगा गूगल

वॉलमार्ट ने शुक्रवार को जानकारी दी कि गूगल उसकी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में छोटी सी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 35 करोड़ डॉलर (करीब 2,900 करोड़ रुपए) का निवेश कर सकती है. ये फ्लिपकार्ट के नए फंड रेजिंग राउंड का हिस्सा है. इस राउंड में कंपनी ने एक अरब डॉलर जुटाने का लक्ष्य रखा है. खुद वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट में 60 करोड़ डॉलर निवेश की प्रतिबद्धता जताई है. हालांकि गूगल का फ्लिपकार्ट में इंवेस्टमेंट अभी रेग्युलेटरी अनुमति मिलने के बाद ही संभव होगा. गूगल का फ्लिपकार्ट में माइनॉरिटी स्टेक ही होगा.

8 राज्यों की 58 सीटों पर आज सियासी दंगल, कई दिग्गज नेताओं की किस्मत तय करेंगे मतदाता

गूगल से फ्लिपकार्ट को ऐसे मिलेगी मदद

फ्लिपकार्ट का कहना है कि गूगल के इस प्रस्तावित निवेश और उसके क्लाउड प्रोग्राम से फ्लिपकार्ट को अपना कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी. वहीं कंपनी पूरे भारत में ग्राहकों को सर्विस देने के लिए अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मबजूत और आधुनिक बना सकेगी. फ्लिपकार्ट ने गूगल की तरफ से किए जाने वाले निवेश की राशि का कोई ब्योरा नहीं दिया. लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह आंकड़ा 35 करोड़ डॉलर का हो सकता है. इसके साथ ही अब भारतीय ईकॉमर्स सेक्टर में अमेजन (Amazon), मीशो (Meesho), जिओ मार्ट (JioMart) और टाटा डिजिटल (Tata Digital) को कड़ी टक्कर मिल सकती है.

छोटे शहरों और गांवों तक पहुंचने में मिलेगी मदद 

इस सौदे के तहत फ्लिपकार्ट को गूगल अपनी क्लाउड (Google Cloud) सेवा उपलब्ध कराएगी. इसके चलते फ्लिपकार्ट को अपना कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी. कंपनी ने कहा कि इससे देश भर में ग्राहकों को सेवा देने के लिए उसके डिजिटल बुनियादी ढांचे को मॉडर्न बनाने में मदद मिलेगी. साथ ही कंपनी को टियर- 2 और 3 शहरों और ग्रामीण भारत में अगले 20 करोड़ ग्राहकों तक पहुंचने में मदद मिलेगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

8 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

12 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

13 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

13 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

8 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.