होम / बिजनेस / कार खरीदने की प्लानिंग करने वालों के लिए खुशखबरी, इतनी सस्ती हो गई मारुति की कारें!

कार खरीदने की प्लानिंग करने वालों के लिए खुशखबरी, इतनी सस्ती हो गई मारुति की कारें!

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) इंडिया ने अपनी कुछ गाड़ियों की कीमत में कटौती की है. इससे हाल में कार खरीदने की प्लानिंग करने वाले ग्राहकों को फायदा होगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप कोई नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने ऑल्टो के10 (Alto k10) और एस-प्रेसो (S-Presso) के चुनिंदा मॉडलों की कीमत में तत्काल प्रभाव से कटौती की है. ऐसे में आपको ये कारें पहले से कम कीमत पर मिल जाएगी. तो चलिए जानते हैं ये कार कितनी सस्ती हो गई हैं और आपको कितनी बचत होने वाली है?

इतनी सस्ती हुई कार
शेयर बाजार से मिली जानकारी के अनुसार मारूति ने एस-प्रेसो एलएक्सआई पेट्रोल की कीमत 2 हजार रुपये और ऑल्टो के10 वीएक्सआई पेट्रोल की कीमत 6,500 रुपये घटाई गई है. आपको बता दें, ऑल्टो के10 की कीमत 3.99 लाख रुपये से 5.96 लाख रुपये के बीच है, जबकि एस-प्रेसो की कीमत 4.26 लाख रुपये से 6.11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है. कंपनी की छोटी कारों (जिसमें ऑल्टो और एस-प्रेसो शामिल है) की बिक्री अगस्त में घटकर 10,648 यूनिट रह गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने यह 12,209 यूनिट थी.

इन कारों की होलसेल बिक्री 8 प्रतिशत घटी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगस्त में मारुति के घरेलू यात्री वाहनों (Domestic Passenger vehicles) की होलसेल बिक्री 8 प्रतिशत घटकर 1,43,075 यूनिट रही, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 1,56,114 यूनिट थी. ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसी छोटी कारों की डिलीवरी भी अगस्त में 10,648 यूनिट रह गई, जो पिछले साल 12,209 यूनिट थी. वहीं, बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस और स्विफ्ट हैचबैक जैसे मॉडलों की होलसेल बिक्री में भी 20 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. 

इन कारों की बिक्री में हुई बढ़ोतरी
हालांकि ग्रैंड विटारा, ब्रेजा, अर्टिगा, इनविक्टो, फ्रोंक्स और एक्सएल6 जैसी यूटिलिटी वीकल और एसयूवी की बिक्री पिछले साल के इसी महीने में 58,746 यूनिट की तुलना में बढ़कर 62,684 यूनिट हो गई.

इसे भी पढ़ें-Gold और Credit Card के जरिए लोगों ने लिया लाखों करोड़ों का पर्सनल लोन, चौंका देंगे RBI के ये आंकड़े...

कंपनी ने इसलिए की कटौती 
2024-25 की पहली तिमाही में कंपनी के प्रॉडक्शन में पिछले साल के मुकाबले 7.4 प्रतिशत तेजी रही. कंपनी ने 496,000 गाड़ियां बनाई, लेकिन इस दौरान कंपनी की बिक्री में केवल 1.2 प्रतिशत तेजी आई. अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 427,000 गाड़ियां बेची, यानी डीलर के पास अभी अच्छी-खासी इंवेंट्री पड़ी है. कंपनी के अनुसार साल की पहली तिमाही में भारतीय बाजार में यात्री गाड़ियों की मांग उम्मीद से कम रही, इसलिए वह अपने प्रॉडक्शन को एडजस्ट कर रही है ताकि डीलर इंवेंट्री को कम किया जा सके. साथ ही कंपनी ने डीलरों को डिस्पैच में भी कटौती की है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

30 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

5 hours ago

बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

30 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.