होम / बिजनेस / एलआईसी के शेयरधारकों के लिए खुशखबरी, 13 अप्रैल को बोनस शेयर प्रस्ताव

एलआईसी के शेयरधारकों के लिए खुशखबरी, 13 अप्रैल को बोनस शेयर प्रस्ताव

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि इक्विटी शेयरों की ट्रेडिंग विंडो फिलहाल बंद है. यह 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही और वित्त वर्ष के नतीजों की घोषणा के 48 घंटे बाद तक बंद रहेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी, लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) अपने शेयरधारकों को पहली बार बोनस शेयर देने की तैयारी कर रही है. इस खबर के बाद एलआईसी के शेयर बुधवार को 6% तक उछल गए, लेकिन गुरुवार को शेयर में हल्की गिरावट देखी जा रही है. कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 13 अप्रैल को बैठक बुलाई गई है, जिसमें इस प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी.

एलआईसी ने 7 अप्रैल को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आगामी बैठक 13 अप्रैल को होगी. इस बैठक में शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा. हालांकि, बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं की गई है. यह कदम खास इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि साल 2022 में लिस्टिंग के बाद यह कंपनी का पहला बोनस प्रस्ताव होगा. अब तक एलआईसी ने निवेशकों को केवल डिविडेंड के जरिए ही रिटर्न दिया है.

ट्रेडिंग विंडो पर असर

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि इक्विटी शेयरों की ट्रेडिंग विंडो फिलहाल बंद है. यह 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही और वित्त वर्ष के नतीजों की घोषणा के 48 घंटे बाद तक बंद रहेगी.

बोनस शेयर क्या होते हैं?

बोनस शेयर वह अतिरिक्त शेयर होते हैं जो कंपनियां अपने फ्री रिजर्व्स को कैपिटलाइज करने के लिए जारी करती हैं. निवेशकों को इन्हें बिना किसी अतिरिक्त लागत के दिया जाता है, इसलिए इन्हें “फ्री शेयर” भी कहा जाता है. इस प्रक्रिया से कंपनी की पेड-अप कैपिटल बढ़ती है और अर्निंग प्रति शेयर (EPS) में समायोजन होता है, जबकि रिजर्व्स में कमी आती है. बोनस शेयर का लाभ केवल उन निवेशकों को मिलेगा जिन्होंने एक्स-डेट से पहले शेयर खरीदे हैं. एक्स-डेट या उसके बाद शेयर खरीदने वाले निवेशक इस लाभ के पात्र नहीं होंगे.

शेयरहोल्डिंग और रिटेल निवेशक

एलआईसी में सरकार की हिस्सेदारी करीब 96.5% है, जिससे बाजार में इसका फ्री फ्लोट काफी कम है. इसके बावजूद दिसंबर तिमाही के अंत तक लगभग 21 लाख रिटेल निवेशकों के पास एलआईसी के शेयर थे, जिनकी कुल हिस्सेदारी 1.52% है. रिटेल निवेशक आमतौर पर उन निवेशकों को कहते हैं जिनके निवेश की वैल्यू 2 लाख रुपये से कम है.

शेयर का हाल

गुरुवार को खबर लिखे जाने तक एलआईसी का शेयर 0.032% की गिरावट के साथ 793.45 रुपये पर कारोबार कर रहा था. साल 2026 में अब तक यह स्टॉक लगभग 8% गिर चुका है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

21 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

22 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

23 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 day ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

21 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

22 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

23 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago